फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women's participation in the house is necessary: ??MLC

सदन में महिलाओं की भागीदारी जरूरीःएमएलसी

Tue, 21 Jan 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Women's participation in the house is necessary: ??MLC
सदन की बैठक में महिलाओं की भागीदारी शत प्रतिशत जरूरी: एमएलसी
विज्ञापन

कुंडा ब्लाक में आयोजित हुई क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। सदन की बैठक में महिलाओं की भागीदारी शत प्रतिशत होनी चाहिए। इसके लिए उनके प्रतिनिधियों को भी सहयोग करना चाहिए। गांव में विकास कार्यों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सहभागिता होना भी जरूरी है। यह बातें एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने कुंडा ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में क्षेत्र पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके लिए महिला जनप्रतिनिधियों को भी विकास की मुख्य धारा से जोडना होगा। उन्होंने बैठक में महिलाओं की संख्या कम होने पर सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने सदन की कार्रवाई सही तरीके से संचालित न करने पर बीडीओ से सवाल किया। कहा कि बैठक में अधिकारियों की हाजिरी नहीं ली गई। न आने वाले अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित नहीं किया गया। कार्य योजना पढक़र नहीं सुनाई गई। इस पर उन्होंने कहा कि बैठक को जारी रखा जाए और उसमें कार्ययोजनाओं को पढ़कर सभी को सुनाया जाए। विधायक विनोद सरोज ने गांवों में लोगों की शिकायतों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य लोगों के हैंडपंपों की स्थिति की भी समीक्षा कर लें। अगर हैंडपंप खराब हैं तो रिबोर कराएं। जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने सभी का स्वागत किया और प्रमुख संतोष सिंह ने आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। बैठक में प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, पूर्व सहकारी बैंक के अध्यक्ष कैलाशनाथ ओझा, नगर पंचायत अध्यक्ष मानिकपुर अबूजैद गुड्डू, बबलू सिंह, संजय सिंह, ध्यानी सिंह, जितेंद्र सिंह जित्तू, नीरज ङ्क्षसह, विमल यादव, अखिलेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
सरकार से उम्मीद नहीं, इसलिए नहीं दी पुलिस को तहरीर : विधायक
वायरल वीडियो पर कहा, प्रशासन के लोगों ने भी देखा होगा पर चर्चा तक नहीं की
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। खुद पर अभद्र टिप्पणी से क्षुब्ध विधायक विनोद सरोज ने पुलिस प्रशासन को तहरीर न देने का कारण सरकार की उदासीनता बताया है। उन्होंने कहा कि कई दिन से सोशल मीडिया पर वीडियो चल रहा है। इसकी जानकारी क्या पुलिस प्रशासन को नहीं हुई। पुलिस के किसी भी अधिकारी ने इसके बारे में उनसे पूछा तक नहीं। अगर प्रशासन की यही मंशा है कि किसी विधायक को कोई गोली मारना चाहता है तो मारे। कुंडा, बाबागंज की जनता के लिए मै जान देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने विधानसभा लखनऊ का उदाहरण देते हुए कहा कि विधानसभा में जब विधायकों को अपनी बात कहने का अधिकार नहीं दिया गया तो क्या उम्मीद की जाए। सरकार के विरोध में 300 से अधिक विधायक थे। इसके बाद भी उनकी बात तक नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में जो व्यक्ति उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गोली मारने की बात कह रहा है, उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पिस्टल, तमंचे के साथ वीडियो वायरल होता है और किसी दूसरे का लाइसेंस कोई देखता मिल जाता है तो उस पर कार्रवाई हो जाती है। वीडियो में सबकुछ देखने के बाद भी पुलिस प्रशासन इतना उदासीन क्यों है। उन्होंने सवाल उठाया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वारयल हुआ। अखबारों में खबर छपी। इसकी जानकारी क्या पुलिस प्रशासन को नहीं। उनके पास जिले के सात विधानसभा के सात विधायकों की सुरक्षा के बारे में सोचने का टाइम नहीं है। अगर उनके पास टाइम नहीं है तो वह माफ करें। हम तो यहां तक जानते हैं कि अगर तहरीर दी जाती तो मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी चार्जशीट तक न लगाई जाती। हम जनता के लिए काम कर रहे हैं और करते रहेंगे। अगर कोई गोली मारता है तो वह मरने के लिए तैयार हैं। इस बारे में एडिशनल एसपी दिनेशचंद्र द्विवेदी पश्चिमी भी बात करने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवायोजन शिविर की हुई शुरुआत
कुंडा (संवाद)। राष्ट्रीय सेवायोजन के विशेष शिविर की शुरुआत की गई। इसमें विद्यार्थियों को सेवा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के शेखपुर आशिक स्थित एमएएस डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवायोजन के प्रथम व द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. देवेंद्र विक्रम सिंह व कार्यक्रमाधिकारी डा.प्रमोद कुमार मिश्र एवं डा.शहनाजबानो ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को सेवायोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डा.शमा नसरीन, डा. पंकज श्रीवास्तव, डा.अखिलेश त्रिपाठी ने भी बच्चों को सेवायोजन के लाभ बताए। इस दौरान अमृता यादव, वर्तिका सिंह, सुकिता साहू, विद्या मौर्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed