फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   women gets gas connection

बेल्हा में 1,94,407 महिलाओं को मुफ्त में मिलेगा गैस कनेक्शन

Tue, 03 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 03 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
women gets gas connection
gas cylender - फोटो : demo pice
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले के बीपीएल परिवार के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अभी तक गैस कनेक्शन के अभाव में मिट्टी के चूल्हे और लकड़ी पर भोजन बनाने वाली जिले की महिलाओं को केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। जनपद में वर्ष 2001 की बीपीएल सूची में शामिल गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले 1,94,407 परिवारों की महिलाओं के नाम मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाएगा। उन बीपीएल परिवारों को योजना से हाथ धोना पड़ सकता है, जिनके पास पहले से ही गैस कनेक्शन  है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पहले चरण में बेल्हा भी शामिल है।

इस योजना में जिले के 1,94,407 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसमें 1,19,919 बीपीएल और 74,190 अन्त्योदय के लाभार्थी हैं। इस योजना की खासियत यह है कि परिवार में महिला सदस्यों के नाम ही गैस कनेक्शन दिया जाएगा। मगर गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले उन परिवारों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा जिन्होंने पहले से ही कनेक्शन ले रखा है। केंद्र सरकार ने प्रक्रिया को इतना जटिल कर दिया है कि तथ्यों को छुपाकर कोई भी व्यक्ति कनेक्शन प्राप्त नहीं कर पाएगा। गरीबों के लिए लागू इस योजना में सिलेंडर और रेगुलेटर तो नि:शुल्क दिया जाएगा, मगर गैस, पाइप और चूल्हा का दाम उपभोक्ताओं को चुकता करना होगा। दरअसल जब उपभोक्ता को कनेक्शन दिया जाएगा तब एजेंसी संचालक कोई धनराशि नहीं लेंगे, मगर भविष्य में जब कभी वह सिलेंडर में गैस भराएंगे तो उन्हें तब तक सब्सिडी की राशि नहीं मिलेगी, जब तक कि गैस, पाइप और चूल्हे का दाम एजेंसी संचालक को नहीं मिल जाता है। कहने का आशय है कि कनेक्शन के साथ सिलेंडर और रेगुलेटर फ्री होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed