{"_id":"5728d5bb4f1c1b9f1c5cd0f0","slug":"women-gets-gas-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्हा में 1,94,407 महिलाओं को मुफ्त में मिलेगा गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्हा में 1,94,407 महिलाओं को मुफ्त में मिलेगा गैस कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 03 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
gas cylender
- फोटो : demo pice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले के बीपीएल परिवार के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अभी तक गैस कनेक्शन के अभाव में मिट्टी के चूल्हे और लकड़ी पर भोजन बनाने वाली जिले की महिलाओं को केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। जनपद में वर्ष 2001 की बीपीएल सूची में शामिल गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले 1,94,407 परिवारों की महिलाओं के नाम मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाएगा। उन बीपीएल परिवारों को योजना से हाथ धोना पड़ सकता है, जिनके पास पहले से ही गैस कनेक्शन है।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पहले चरण में बेल्हा भी शामिल है।
इस योजना में जिले के 1,94,407 परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसमें 1,19,919 बीपीएल और 74,190 अन्त्योदय के लाभार्थी हैं। इस योजना की खासियत यह है कि परिवार में महिला सदस्यों के नाम ही गैस कनेक्शन दिया जाएगा। मगर गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले उन परिवारों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा जिन्होंने पहले से ही कनेक्शन ले रखा है। केंद्र सरकार ने प्रक्रिया को इतना जटिल कर दिया है कि तथ्यों को छुपाकर कोई भी व्यक्ति कनेक्शन प्राप्त नहीं कर पाएगा। गरीबों के लिए लागू इस योजना में सिलेंडर और रेगुलेटर तो नि:शुल्क दिया जाएगा, मगर गैस, पाइप और चूल्हा का दाम उपभोक्ताओं को चुकता करना होगा। दरअसल जब उपभोक्ता को कनेक्शन दिया जाएगा तब एजेंसी संचालक कोई धनराशि नहीं लेंगे, मगर भविष्य में जब कभी वह सिलेंडर में गैस भराएंगे तो उन्हें तब तक सब्सिडी की राशि नहीं मिलेगी, जब तक कि गैस, पाइप और चूल्हे का दाम एजेंसी संचालक को नहीं मिल जाता है। कहने का आशय है कि कनेक्शन के साथ सिलेंडर और रेगुलेटर फ्री होगा।