फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women gathered with urns of faith decorated on their heads

Pratapgarh News: सिर पर सजे आस्था के कलश, उमड़ीं महिलाएं

Sun, 19 Nov 2023 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 19 Nov 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Women gathered with urns of faith decorated on their heads
क्षेत्र के शेखनपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा से पहले रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ मंडप में पूजन-अर्चन के बाद मुख्य यजमान निर्मला, राजेंद्र बहादुर सिंह ने श्रीमद भागवत पुराण को सिर पर रखकर निकलते ही हजारों पुरुष और महिलाएं मंगल गीत गाते हुए निकल पड़े। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से होते हुए भुवालपुर,कोहला,शनिदेव धाम रेलवे स्टेशन, विश्वनाथगंज बाजार होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुची।
विज्ञापन

इसके पहले कथा वाचक आचार्य शांतनु महराज ने कहा, कलियुग में जीवन की सार्थकता को समझने के लिए श्रीमद् भागवत कथा जरूरी है। जिस प्रकार धुंधकारी ने प्रेत योनि प्राप्त करते हुए भगवान का आश्रय लेकर मोक्ष प्राप्त किया, उसी तरह प्रत्येक प्राणी को भागवत कथा का आश्रय लेकर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।
विज्ञापन

कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखकर गदगद शांतनु महाराज ने सनातन धर्म के कार्यक्रमों में बढ़चढकर शामिल होने का आह्वान किया। कलश यात्रा में बबन सिंह,ददन सिंह,मुन्ना सिंह,पूर्व प्रमुख अजय सिंह गुड्डन,सोनू सिंह,राजू सिंह,रोहित सिंह,मोहित के साथ भाजपा नेता कुंदन सिंह,जूनियर बार के एसोसिएशन अध्यक्ष रोहित शुक्ला, महामंत्री संतोष सिंह,वीर विक्रम सिंह,उग्रसेन सिंह,बच्चन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed