फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women disappointed by not listening to CM problems

सीएम के समस्याएं न सुनने से महिलाएं निराश

Wed, 25 Apr 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 25 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
कंधई मधुपुर गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ की चौपाल में अपनी समस्याओं से अवगत कराने आईं महिलाओं को निराशा हाथ लगी। कोई पुलिस प्रशासन से प्रताड़ित था, किसी की जमीन भूमाफियों ने कब्जा कर रखा था। सबकी अपनी-अपनी शिकायतें थीं। मगर जिस उम्मीद से सभी सीएम की चौपाल में आए थे, वह पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


और आखिरकार उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। रेखा सिंह पत्नी सुशील सिंह ने बताया कि उसकी बेटी को जहर देकर मार दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को खुला छोड़ रखा। कहा कि न्याय मिलेगा इसी आस में आई थी। मगर उम्मीद पर पानी फिर गया। रमापति आवास की आस लेकर पहुंचे थे। मगर उनकी भी नहीं सुनी गई। हिम्मतपुर की माधुरी देवी ने बताया कि पड़ोसियों ने उनके आवास पर कब्जा कर लिया। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। सीएम से अपनी समस्या बताने के लिए आई थी।
विज्ञापन


मगर सुना नहीं सकी। बाघराय की रहने वाली रोशनी ने बताया कि दहेज के  लिए उसे मारपीट कर भगा दिया गया। खुलेआम आरोपी हत्या की धमकी दे रहे हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं ध्यान दे रही है। मगरौरा की अनारा देवी की भी यही समस्या थी। गायत्री ङ्क्षसह को अभी तक राशन कार्ड नहीं नहीं मिला है, जबकि वह अत्यंत गरीब है। विकलांग रितेश शर्मा ने बताया कि दबंगों ने उसके पूरे परिवार को घुसकर पीटा था। पुलिस आज तक कार्रवाई नहीं कर रही है। जलेसरगंज धारूपुर के मृत लाइनमैन कपिल देव के परिजनों को अब तक अनुदान की फूटी कौड़ी नहीं मिली है। अफसरों ने वादा किया था, मगर भुगतान नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed