फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Women accused police of sabotage during the raid

पुलिस के खौफ से प्रधान सहित ग्रामीण गांव छोडक़र फरार

Sat, 10 Aug 2019 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women accused police of sabotage during the raid
कुंडा के ठकुराइन का पुरवा में पुलिस पर तोडफ़ोड़ और चोरी का आरोप लगाती महिला। - फोटो : PRATAPGARH
पुलिस पर हुए हमले के मामले में प्रधान सहित 69 लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से गांव में सन्नाटा छाया है। पुरुष सहित महिलाएं और छात्राएं भी गांव छोडक़र फरार हैं। उधर, दबिश के दौरान गांव की महिलाओं ने पुलिस पर तोडफ़ोड़ और बाक्स से रुपये उठा ले जाने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान भी घर छोडक़र फरार है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ठकुराइन का पुरवा गांव में बुधवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया था। इसमें तीन आरक्षी घायल हो गए थे। इस मामले में पहले गांव की तारा देवी पत्नी रोहितलाल की तहरीर पर प्रधान राममिलन उर्फ चुहिया सहित नौ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद आरक्षी आरक्षी योगेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर 19 नामजद व 50 अज्ञात लोगों पर बलवा, सरकारी काम में बाधा, जान से मारने का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर प्रधान सहित ग्रामीण गांव छोडक़र फरार हो गए। इधर, शनिवार को गांव में मौजूद महिलाओं ने आरेाप लगाया कि पुलिस ने रात में दबिश के दौरान किसी के न मिलने पर कई घरों के दरवाजे पीटे। जानवरों को पीटा। इसके साथ ही बाहर खड़ीं तीन बाइकें, चार नल तोड़ दिए। घर के बाहर खड़े डीजे के साउंड को निकालकर कुएं में फेंक दिया। एक महिला का तो यहां तक आरोप था कि उसके घर का दरवाजा खुला पाकर पुलिस बाक्स में रखे रुपये भी उठा ले गई। शनिवार को गांव की महिलाएं पुलिस से भयभीत दिखीं। महिलाओं का कहना था कि घटना के दिन की गई अभद्रता के कारण कुछ महिलाएं और स्कूल जाने वाली छात्राएं भी गांव में नहीं रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पर एक और एफआईआर
मारपीट के मामले में महिला की तहरीर पर प्रधान सहित पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का कहना है कि पुलिस के लौटने के बाद इन लोगों ने उसके घर पर हमला किया और तोडफ़ोड़ करते हुए मारपीट की गई। कोतवाली के ठकुराइन का पुरवा गांव में दो दिन पहले विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। इस मामले में गांव की विषमा देवी पत्नी उदयभान पटेल ने तहरीर देकर कहा है कि घटना के बाद जब पुलिस लौट आई तो ग्रामीणों ने उसके घर पर यह कहते हुए हमला कर दिया कि पुलिस तो चली गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका दरवाजा तोड़ दिया और घर में घुसकर मारपीट की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान राममिलन चुहिया, उसकी पत्नी भानमती, भतीजा अनिल कुमार, सुनील कुमार व भांजे दीपक गोपी पुत्र चंद्रभान व पांच अज्ञात के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज, धमकाने, तोडफ़ोड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज होकर महिलाओं ने किया था हमला
कोतवाली क्षेत्र के ठकुराइन का पुरवा गांव में मौजूद महिलाओं का कहना है कि प्रधान के साथ गांव के कुछ लोगों से प्रधानी के चुनाव के बाद से रंजिश चल रही है। इसके चलते वह लोग आए दिन साजिश रचते हैं। बुधवार की शाम पुलिस ने भी मारपीट होने पर एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए प्रधान के भाई को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि प्रधान व उनके भाई घटना के दौरान मौके पर थे ही नहीं। जब उन्हें छुड़ाने के लिए महिलाओं ने मिन्नत की तो उनके साथ अभद्रता की गई। यहां तक की प्रधान की पत्नी ने बात करने का प्रयास किया तो उसे धक्का दे दिया गया। इससे गांव की महिलाएं आक्रोशित हो गईं। ईंट-पत्थर चलाने के साथ ही लाठी-डंडे लेकर जुट गई थीं। महिलाओं का कहना था कि विवाद के समय ज्यादा पुरुष गांव में नहीं थे। इसके बाद भी इतने लोगों को मुकदमे में नामित कर दिया गया है।

कुंडा के ठकुराइन का पुरवा गांव में पुलिस द्वारा तोड़ी गई बाइके।

कुंडा के ठकुराइन का पुरवा गांव में पुलिस द्वारा तोड़ी गई बाइके।- फोटो : PRATAPGARH

कुंडा के ठकुराइन का पुरवा गांव में पुलिस के खौफ से सहमी महिलाएं।

कुंडा के ठकुराइन का पुरवा गांव में पुलिस के खौफ से सहमी महिलाएं।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed