{"_id":"671541d6b4fa4c386e0ca569","slug":"womans-death-in-suspicious-circumstances-daughters-accused-of-beating-her-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-126892-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संदिग्ध दशा में महिला की मौत, बेटियों ने लगाया पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संदिग्ध दशा में महिला की मौत, बेटियों ने लगाया पीटने का आरोप
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर में शनिवार की देर रात संदिग्धदशा में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की बेटियों ने सौतेले पिता पर पिटाई और गला दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के किशुन चेतपुर मजरे भैरोपुर निवासी कमलेश पांडेय की मौत के बाद उसकी पत्नी सीमा पांडेय अपनी बेटी सृष्टि व श्रेया के साथ 22 अप्रैल 2024 को घर छोड़कर कोहड़ौर के नरहरपुर निवासी पीआरडी जवान छोटेलाल के यहां आकर रहने लगी। चूंकि छोटेलाल भी अकेला रहता था। उधर बहू के गायब होने पर ससुर सुरेंद्र पांडेय ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर 43 वर्षीय सीमा को उपचार के लिए छोटेलाल मेडिकल कॉलेज लाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। साथ आई बेटियां सृष्टि व श्रेया आरोप लगाने लगी कि छोटेलाल ने उसकी मां की एक दिन पहले पिटाई की थी और गला भी दबाया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। उनकी भी वह पिटाई करते रहते हैं। वे अब उनके साथ नहीं जाएंगी। घटना की जानकारी मिलने पर कोहड़ौर पुलिस अस्पताल पहुंचकर छानबीन करने लगी। इधर बहू के मौत की खबर मिलने पर सुरेंद्र अपने छोटे बेटे के साथ रविवार को मॉर्चरी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद बेल्हा देवी के करीब सई नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूत्रों के अनुसार वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया। कोहड़ौर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि मृतका काफी दिनों से बीमार रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। बच्चियों को परिजन अपने साथ ले जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए हैं।