{"_id":"6958280a8605a55e7e07c01c","slug":"womans-body-found-hanging-from-jackfruit-tree-in-field-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-155784-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खेत में कटहल के पेड़ से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खेत में कटहल के पेड़ से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के डिहवा अजगरा में शुक्रवार की दोपहर महिला का शव खेत में कटहल के पेड़ से लटका मिला। महिला को पेड़ से लटकता देख चरवाहों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक पति से अलगाव के बाद महिला अवसाद में चल रही थी और शुक्रवार को उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
लीलापुर थाना क्षेत्र की डिहवा अजगरा निवासी रामदयाल वर्मा की बेटी माधुरी (40) की शादी लालगंज के रामपुर बावली में हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद दो से तीन बार ही माधुरी ससुराल गई थी। पति और ससुरालीजनों की प्रताड़ना के चलते साल 2000 में उसका तलाक हो गया था।
तलाक के बाद महिला मायके में रहने लगी। परिजनों ने बताया कि पति से अलगाव के बाद वह अवसाद में रहती थी। दोपहर करीब एक बजे घर से करीब एक किमी दूर रामपुर खजूर गांव में घास छीलने गई थी। दोपहर दो बजे के करीब मवेशी चरा रहे लोगाें ने कटहल के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे के सहारे झूलते देख शोर मचाया। जानकारी होने पर मां रामकली खेत पहुंचीं।
विज्ञापन
मृतका पांच भाई और बहनों में दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बहन चंद्र वर्मा की शादी हो चुकी है। बहन सीमा वर्मा, भाई प्रेम सागर और प्रेमचंद घर पर रहते हैं। थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।