फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman medical officer posted at Sukhpalnagar PHC found corona infected

सुखपालनगर पीएचसी पर तैनात महिला चिकित्साधिकारी मिली कोरोना संक्रमित

Sat, 04 Jul 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Woman medical officer posted at Sukhpalnagar PHC found corona infected
सुखपालनगर पीएचसी में तैनात महिला चिकित्साधिकारी कोरोना संक्रमित मिली है। उसका पति भी सुखपाल नगर पीएचसी में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात है। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 118 हो गई है। इनमें सात लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के विवेक नगर में रहने वाली महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाई गईं। सीएमओ ने उन्हें इलाज के लिए लालगंज भेज दिया। डाक्टर और उनके पति सुखपाल नगर पीएचसी में तैनात हैं। दोनों लगातार कोविड में अपनी सेवा दे रहे थे। एक साथ घर से अस्पताल जाते थे। महिला डॉक्टर के संक्रमित होने की खबर से सुखपाल नगर पीएचसी के चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि महिला डाक्टर को लालगंज के कोविड एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डाक्टर के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहा स्वास्थ्य विभाग
कोरोना संक्रमित महिला डाक्टर का पति भी सुखपाल नगर में ही तैनात है। अब स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कर रहा है। महिला चिकित्सक ने कितने लोगों का इलाज किया की है, कौन-कौन उसके संपर्क में रहा है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला डॉक्टर के पति को होम क्वारंटाइन के लिए आदेश दिया गया है। दो दिनों बाद उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
290 लोगों का लिया गया सैंपल
महामारी पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विकास भवन के अफसरों और कर्मचारियों समेत जिले के 290 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। जिले के 7145 लोगों का सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए प्रयागराज भेजा। इनमें से 6189 लोगों की रिपोर्ट आ गई। इनमें 118 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि इनमें 104 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सात लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से ट्रामासेंटर लालगंज में पांच, जिला अस्पताल में एक और एसआरएन में एक मरीज को भर्ती कराया गया है।

सपा नेता की जान को खतरा, दर्ज कराया मुकदमा
सपा नेता ने अपनी जान का खतरा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मानधाता थाना के घाटमपुर निवासी अमित सिंह सपा नेता हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके आते-जाते समय बाइक सवार दो लोग रेकी करते हैं। पीड़ित की तहरीर पर मानधाता पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed