{"_id":"631798f41394263ba6798472","slug":"woman-killed-in-accident-brother-injured-pratapgarh-news-ald3409954136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
मृतका शोभा देवी। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
भाई के साथ मायके जा रही महिला की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। आंशिक रूप से घायल भाई को सीएचसी में इलाज के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।
बाबागंज बाजार निवासी शोभा देवी (42) सोमवार की दोपहर अपने भाई गुड्डू केसरवानी निवासी फूलमती हथिगंवा के साथ मायके जा रही थी। परिजनों के अनुसार, देवीपुर के आगे ताजपुर के पास उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गिरकर घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें कुंडा सीएससी में भर्ती कराया। अस्पताल में गुड्डू को हल्की चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बहन शोभा को सिर में चोट आने के कारण प्रयागराज रेफर कर दिया गया। एसआरएन में उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। सुबह उसका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। शोभा के पति बाहर रहते हैं। उनके आने पर परिजन अंतिम संस्कार करेंगे।