{"_id":"5d34bd408ebc3e6c973616e3","slug":"woman-kidnapping-case-file-possession-of-car-pratapgarh-news-ald250083230","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के अपहरण का केस दर्ज, कार कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के अपहरण का केस दर्ज, कार कब्जे में
विज्ञापन
नगर कोतवाली के बाबा का हाता में संदिग्ध दशा में गायब महिला को इसी कार से ले जाया गया।
- फोटो : PRATAPGARH
महिला के अपहरण का केस दर्ज, कार कब्जे में
मकान मालिक के बेटे हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
कार के दरवाजे व खिड़की पर लगा था खून लगा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बिजली मैकेनिक की पत्नी के गायब होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। मकान मालिक की कार के दरवाजे व शीशे पर खून का धब्बा लगा था। जिसके चलते पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। कोतवाली पुलिस मकान मालिक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
प्रयागराज के कौड़िहार निवासी विजय विश्वकर्मा शहर के धर्मशाला वार्ड में गीता सोनी के मकान में कमरा लेकर परिवार संग किराए पर रहता है। वह बिजली कंपनी में मैकेनिक का काम करता था। शुक्रवार की सुबह बेटे लक्ष्य व बेटी दुति के स्कूल जाने के बाद विजय ड्यूटी पर चला गया। दोपहर में विजय की पत्नी बीनू विश्वकर्मा गायब हो गई। पति विजय की शिकायत पर पुलिस छानबीन करने लगी। शनिवार की शाम विजय के कमरे में खून के धब्बे मिले। यह खबर मिलते ही सीओ सिटी अतुल शर्मा और नगर कोतवाल मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। काफी देर तक छानबीन करने के बाद पुलिस ने मौके पर मकान मालिक की मिली कार की छानबीन की। कार के दरवाजे के शीशे व खिड़की में खून का धब्बा दिखा। बाद में पुलिस कार को कोतवाली उठा लाई। देर रात विजय की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को नवागत कोतवाल ने मकान मालिक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि कार में खून जैसा धब्बा मिला लेकिन जांच में यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। फारेंसिक टीम ने छानबीन करते हुए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की है। ताकि घटना की जांच करने में समस्या न हो।
घर से तेजी के साथ निकली थी कार
शुक्रवार को धर्मशाला वार्ड निवासी गीता सोनी के घर से करीब सवा बजे मकान मालिक की बाहर खड़ी कार बेहद तेजी के साथ भीतर घुसी और कुछ देर बाद तेजी से बाहर की ओर निकली। आसपास के लोग यह देख दंग रह गए। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी पुलिस को इस बात की जानकारी हुई।
विज्ञापन
दिनभर नहीं दिखा खून का छीटा
प्रयागराज के कौडिंहार निवासी विजय विश्वकर्मा पत्नी बीनू के गायब होने के बाद उसकी तलाश कर रहा था। बीनू के मायके से उसका भाई भी आ गया था। सभी उसकी तलाश करते हुए कोतवाली पहुंचे। जहां प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। शनिवार को दिन भर विजय घर में ही था। कमरे में खून का छीटा पड़ा था। जिसे दिन भर उसने नहीं देखा। शाम को खून का धब्बा देख पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस छानबीन करने लगी। विजय अपनी पत्नी बीनू के हत्या की तहरीर पुलिस को दे रहा था मगर पूछताछ के बाद उसने तहरीर बदलते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
पति-पत्नी के बीच होती थी तकरार
कोतवाली पुलिस की मानें तो विजय व उसकी पत्नी के बीच अक्सर तकरार होती रहती थी। दोनों के बीच मनमुटाव के चलते कई दिनों तक बातचीत नहीं रहती थी। पुलिस विजय की लोकेशन के साथ ही गीता के बेटे के मोबाइल की काल डिटेल खंगाल रही है।