फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   woman jumped into canal with innocent child

प्रतापगढ़ : डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ नहर में कूद गई विवाहिता

Thu, 18 Aug 2022 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 12:46 AM IST
सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुतबनपुर गांव निवासी सचिन गौतम की पत्नी कंचन (20) अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ मायके संग्रामगढ़ इलाके के मैकू का पुरवा गई थी। मंगलवार की शाम करीब पांच सचिन दोनों को लेकर घर लौट रहा था।

विज्ञापन
woman jumped into canal with innocent child
डूबना - फोटो : Social Media

विस्तार

नवाबगंज इलाके में मंगलवार शाम पति के साथ मायके से ससुराल जा रही विवाहिता अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ नहर में कूद गई। दोनों पानी की तेज धारा में बह गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों में चर्चा रही कि पारिवारिक कलह में उसने आत्मघाती कदम उठाया। 

विज्ञापन



नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुतबनपुर गांव निवासी सचिन गौतम की पत्नी कंचन (20) अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ मायके संग्रामगढ़ इलाके के मैकू का पुरवा गई थी। मंगलवार की शाम करीब पांच सचिन दोनों को लेकर घर लौट रहा था। ससुराल से पहले सधई का पुरवा अस्थान के पास कंचन ने बच्चे के साथ शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन



 दोनों पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। सचिन के शोर मचाने पर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। खबर पाकर पुलिस भी आ गई। काफी तलाश के बाद भी कंचन और उसके बेटे का कुछ पता नहीं चला। बुधवार को दूसरे दिन गोताखोरों से उनकी तलाश कराई गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार कंचन का ससुरालीजनों से विवाद चल रहा था। इसके चलते वह पति को अलग रहने के लिए कह रही थी। पुलिस का कहना है कि नहर में पानी ज्यादा है। दोनों की तलाश कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed