फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman gave birth to three children at once, all healthy

Pratapgarh News: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

Mon, 26 Jun 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 26 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman gave birth to three children at once, all healthy
प्रताप बहादुर मेडिकल काॅलेज के महिला अस्पताल में कुंडा की रिंकी को हुए तीन बच्चे। संवाद
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के महिला विंग में रविवार को कुंडा के ताजपुर निवासी रिंकी ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ बताए गए हैं। वहीं, एकसाथ तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशियों की बहार आ गई है।
विज्ञापन


ताजपुर निवासी रिंकी के पति महेंद्र कुमार सेन अधिवक्ता है। रिंकी का इलाज अब तक कुंडा में चल रहा था। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन उसे लेकर राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की महिला विंग में लेकर पहुंचे। सीएमएस डॉ. रीना प्रसाद की देखरेख में स्टाफ नर्स जानकी ने रिंकी का नार्मल प्रसव कराया। रिंकी ने एक बेटा और दो बेटियों को जन्म दिया। तीनो जुड़वां बच्चों में से पहला लड़का एक किग्रा का है, बाकी दोनों बेटियों एक किलो से कम वजन की हैं। चिकित्सकों ने बच्चों को एसएनसीयू में भर्ती करा दिया। डॉक्टर की निगरानी में स्टाफ नर्स वंदना सिंह बच्चों की देखरेख और इलाज कर रही हैं। रिंकी ने बताया कि एक ही बार में उनका परिवार पूरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed