{"_id":"69d7f9f9c3103e085a01e93a","slug":"with-the-wedding-season-approaching-sales-of-copper-brass-and-steel-utensils-have-increased-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-164542-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सहालग नजदीक, तांबे-पीतल और स्टील के बर्तनों की बढ़ी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सहालग नजदीक, तांबे-पीतल और स्टील के बर्तनों की बढ़ी बिक्री
विज्ञापन
सहालग नजदीक आते ही बाजारों में पीतल, तांबा, स्टील के बर्तनों की मांग बढ़ गई है। पिछले वर्ष की तुलना में बर्तनों कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। जिस कारण लोग हल्के वजन के बर्तन खरीद रहे हैं। बर्तन बाजार में किचन सेट, पीतल की थाली व थाल, स्टील की टंकी, डिनर सेट की मांग अधिक है।
बर्तन कारोबारी विनय कुमार ने बताया कि पीतल, तांबा व एल्युमीनियम के बढ़े दामों का असर बर्तनों पर दिख रहा है। वैवाहिक कार्यक्रम में दूल्हे व बरातियों को भोजन परोसने के लिए 11 पीस की थाली के सेट की बिक्री अधिक हो रही है। थाली कटोरी का सेट दो हजार से 35 सौ रुपये तक है।
व्यापारी श्याम शंकर ने बताया कि फरवरी में पीतल के दाम 850 रुपये प्रति किग्रा थे। अब यह एक हजार रुपये प्रति किग्रा पहुंच गया है। तांबे की कीमत 1200 रुपये से बढ़कर 1600 रुपये प्रति किग्रा पहुंच गई। वहीं, एल्युमीनियम के दाम 300 रुपये से बढ़कर 415 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
दुकानों में बर्तनों के दाम
पीतल की थाल-- 3000 से 10 हजार रुपये तक।
पीतल की परात-- 2000 से चार हजार रुपये तक।
पीतल का कलश-- 2500 से चार हजार रुपये तक।
स्टील की टंकी-- 1500 से 2000 रुपये तक।
एल्युमीनियम का भगोना-- 3000 से 5000 हजार रुपये तक।
डिनर सेट-- 3000 से आठ हजार रुपये तक।
विज्ञापन
बर्तन कारोबारी विनय कुमार ने बताया कि पीतल, तांबा व एल्युमीनियम के बढ़े दामों का असर बर्तनों पर दिख रहा है। वैवाहिक कार्यक्रम में दूल्हे व बरातियों को भोजन परोसने के लिए 11 पीस की थाली के सेट की बिक्री अधिक हो रही है। थाली कटोरी का सेट दो हजार से 35 सौ रुपये तक है।
विज्ञापन
व्यापारी श्याम शंकर ने बताया कि फरवरी में पीतल के दाम 850 रुपये प्रति किग्रा थे। अब यह एक हजार रुपये प्रति किग्रा पहुंच गया है। तांबे की कीमत 1200 रुपये से बढ़कर 1600 रुपये प्रति किग्रा पहुंच गई। वहीं, एल्युमीनियम के दाम 300 रुपये से बढ़कर 415 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
दुकानों में बर्तनों के दाम
पीतल की थाल
पीतल की परात
पीतल का कलश
स्टील की टंकी
एल्युमीनियम का भगोना
डिनर सेट