फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   with police health team is also checking

सीमा पर पुलिस के साथ ही स्वास्थ्य टीम भी कर रही लोगों की जांच

Fri, 24 Apr 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
with police health team is also checking
with police health team is also checking - फोटो : PRATAPGARH
पड़ोसी जनपद रायबरेली में अचानक कोरोना के मरीज बढ़ने से प्रयागराज लखनऊ राजमार्ग पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मौली के पास बैरियर बना दिया गया है। हर आने जाने वाले वाहनों को बिना पास दिखाएं व स्वास्थ्य कर्मियों से जांच कराए जाने की इजाजत नहीं है। बिना पास वालों को सख्त हिदायत देते हुए वापस भेज दिया जा रहा है। सख्ती के साथ जांच व आरोग्य एप लोड है कि नहीं इसकी भी जांच करने के बाद ही जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सघन चेकिंग अभियान से हो कर एवं यात्रा करने के उद्देश्य आदि के बारे में जानकारी के बाद ही आगे बढ़ने की इजाजत दी जा रही है। नवाबगंज थाना अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी दलबल सहित एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए रायबरेली से प्रतापगढ़ जिले की सीमा ब्रहमौली में मौजूद हैं। इसके साथ ही आने जाने वाले लोगों का ब्यौरा भी दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed