फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wish Happy New Year

सितारे विश करेंगे हैप्पी न्यू ईयर

Tue, 30 Dec 2014 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 30 Dec 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
Wish Happy New Year
 नए साल के स्वागत के लिए बाजारों में ग्रीटिंग्स की भरमार है। दुकानें रंग बिरंगी ग्रीटिंग्स से सज गई हैं। ग्रीटिंग खोलते ही हैप्पी न्यू ईयर की मधुर आवाज आपके कानों को सुनाई पड़ेगी। आर्टीफिशियल के साथ ही असली फूलों से बुके भी तैयार किए जा रहे हैं। ताकि अपने करीबियों के साथ नया वर्ष अच्छी उम्मीदों व नए सपनों के बीच मनाया जा सके।
विज्ञापन

नये साल के आगमन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। मौजूदा वक्त में मोबाइल ने ग्रीटिंग के बाजार को कमजोर जरूर किया है लेकिन कंपनियों ने ऐसे कार्ड बना दिए हैं जिसे लेने के लिए हर कोई मजबूर दिख रहा है। बाजारों में ग्रीटिंग्स की दुकानें सज गई हैं। ग्रीटिंग्स की खरीदारी शुरू है। इसके अलावा एक जनवरी को बिक्री के लिए आर्टीफिशियल व असली फूलों से बुके भी तैयार किया जा रहा है। इसमें नेम कार्ड के साथ ही नए साल का बधाई संदेश भी लगाया जा रहा है। इस बार बाजार में सितारों वाली ग्रीटिंग युवाओं को खूब लुभा रही है। यह देखने में तो खूबसूरत है ही इसके खुलते ही म्यूजिक बजने के साथ सितारें उड़ने लगेंगे। इसे इस तरह से बनाया गया है कि इसको खोलने वाले के आसपास रंगीन पन्नियों से बने सितारे बिखर जाएंगे। इसे महज ढाई सौ रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी इस खासियत ने युवाओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। म्यूजिक वाली ग्रीटिंग 120 से लेकर 60 रुपये तक बाजार में मिल रही है। अंबेडकर चौराहे पर दुकान लगाने वाले शोभित मोदनवाल ने बताया कि इस बार महंगे ग्रीटिंग की डिमांड कम है। अधिकांश युवा वर्ग ही म्यूजिकल ग्रीटिंग खरीदना पसंद कर रहे हैं। नए साल पर ग्रीटिंग के साथ ही फूल और बुके देने का भी प्रचलन बढ़ा है। यही नहीं बुके में रंगीन पन्नियों से जड़े सितारों के साथ ही असली फूलों की महक भी लोगों को मिलेगी। गुलाब के लिए लोग आर्डर दे रहे हैं। लाल के अलावा सफेद और पीले गुलाब को भी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

साल 2015 नई उम्मीदों और सपनों के सुनहरे संसार के साथ एक दिन बाद शुरू होने वाला है। युवाओं  ने रूठे दोस्तों को मनाने और अपनों को दिल के और करीब लाने के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में ऐसी भी ग्रीटिंग है, जिसमें 10-10 गाने लोड हैं यानी 10 बार ग्रीटिंग को खोलने पर अलग-अलग गाने सुने जा सकेंगे। आई लव यू बोलने वाली ग्रीटिंग के दाम जरूर अधिक हैं लेकिन इसे खरीदने वालों की तादात भी अधिक है। यही नहीं धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए भी ग्रीटिंग का इंतजाम है। ईशू के साथ हनुमान, शंकर व भगवान कृष्ण की फोटो वाली ग्रीटिंग भी दुकानों पर सजी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed