फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Will continue to grow cold winds are saying

हवाएं कह रही हैं बढ़ती रहेगी ठंड

Thu, 11 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
Will continue to grow cold winds are saying
 पश्चिमोत्तर हवा बदलने से रफ्ता-रफ्ता ठंड बढ़ने के आसार हैं। गुरुवार को दोपहर तक ग्रामीण अंचलों में घना कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों का सफर करने पहुंचे यात्रियों को काफी देर तक प्लेटफार्म पर गुजारना पड़ा। हालांकि शहर में भी दस बजे के बाद ही सूर्यदेव के दर्शन हो सके थे।
विज्ञापन


जनपद के वातावरण में नमी बढ़ी तो गलन का तेवर भी बढ़ता जा रहा है। गुरुवार  दोपहर दो बजे के बाद से गलन महसूस होने लगी। सनई अनुसंधान केन्द्र के मौसमविद देशराज मीना ने बताया कि बुधवार से अचानक दक्षिण पश्चिम हवाएं चलने लगी हैं। पश्चिमी हवा जहां कोहरे को थोड़ा कम करती है वहीं दक्षिणी हवा उसे बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। इससे ठंड में भी इजाफा होता है।
विज्ञापन


जाड़े में यह हवा बारिश का कारण भी बनती है। कुहरे की वजह से सुबह के तापमान में 104 प्रतिशत आद्रता यानी नमी रिकार्ड की गई। दोपहर के वक्त 67 प्रतिशत आद्रता रही। मौसम में नमी होने के कारण ग्रामीण अंचलों में कोहरा देर तक थमा रहा। उनके मुताबिक अगर यही स्थिति रही तो हर दिन ठंड रफ्ता-रफ्ता बढ़ती ही जाएगी। गलन के साथ कोहरा घना होता चला जाएगा। गुरुवार को शहर से लेकर गांव तक कुहरे की मोटी परत जमी रही। इसकी वजह से यात्रियों व स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कत हुई। सुबह के वक्त जो भी घर से निकला थोड़ी ही देर में उसका कपड़ा पानी की बूंद से नम हो गया। ठंड लगने से गुरुवार को जिला अस्पताल में जोगापुर कालोनी के रामचंद्र और कीना का पुरवा का सोनल को लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed