{"_id":"6485f23975e42fbc2b0228b4","slug":"will-come-today-to-give-a-gift-to-belha-chief-minister-yogi-union-minister-gadkari-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-242-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: संपादित<bha>--<\/bha>बेल्हा को तोहफा देने आज आएंगे \n मुख्यमंत्री योगी, केंद्रीय मंत्री गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>बेल्हा को तोहफा देने आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी, केंद्रीय मंत्री गडकरी
Sun, 11 Jun 2023 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 11 Jun 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
चित्र-- -- -15,16
क्रॉसर-- मिलेगा 5000 करोड़ रुपये के विकास की परियोजनाओं का तोहफा
25,000 की भीड़ जुटाने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के लिए बनाया गया अलग-अलग हेलीपैड
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को बेल्हा को पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली केंद्रीय परियोजनाओं का तोहफा देंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने 25,000 लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। रविवार को देर शाम तक कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां चलती रहीं।
औद्योगिक क्षेत्र सुखपालनगर के निकट स्थित बनवीरकाछ में सोमवार को 11.50 बजे मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का हेलिकॉप्टर उतरेगा। कार्यक्रम स्थल पर वैसे तो दो हेलीपैड बनाया गया है, मगर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के कई कार्यक्रम होने से कयास लगाया जा रहा है कि दोनों एक ही हेलिकॉप्टर से आ सकते हैं।
बेल्हा से पहले उनके वाराणसी में भी कार्यक्रम हैं। वाराणसी के बावतपुर से 11.20 बजे हेलिकॉप्टर उडेगा और 11.50 पर कार्यक्रम स्थल पर उतरेगा। एक घंंटे के कार्यक्रम में पांच हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ ही दोनों नेता जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए दो पंडाल लगाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, जिला महामंत्री आशीष श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला रविवार को कार्यक्रम स्थल की कमियां दुरुस्त कराते रहे।
विज्ञापन
इनसेट-- -- -- -- -- --
दोनों पंडाल में लगीं 2400 कुर्सियां
मु्ख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर दो पंडाल लगाया गया है। एक पंडाल में बारह सौ कुर्सियां लगाई गई हैं। दोनों पंडाल में 2400 कुर्सियां लगी हैं। हालांकि कार्यक्रम के आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में आने वाली भीड़ के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
इनसेट-- -- -- -- -- -
आशा बहू ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी प्रतिभाग
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिले की आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को कहा गया है। विभागीय अधिकारियों का फोन देर शाम तक महिलाओं के पास घनघनाता रहा।
इनसेट-- -- -- -- -- -- --
कार्यकर्ताओं को दिया गया चालक का मोबाइल नंबर
भाजपा ने अपने मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भीड़ एकत्रित करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं को बस चालकों का मोबाइल नंबर और बस का नंबर दिया जा रहा था। बस से आने वाली भीड़ को नाश्ता, पानी का भी प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
क्रॉसर

इनसेट