फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wild animal attacked again

जंगली जानवर का दोबारा हमला

Tue, 20 Jan 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 20 Jan 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
जंगली जानवर ने शौच को गए एक अधेड़ पर दोबारा हमला कर दिया। इससे अधेड़ हड़बड़ाकर भागा। उसके शोर पर ग्रामीण भी मौके की तरफ जलती हुई लकड़ियां लेकर भागे। इससे जानवर भाग निकला। ग्रामीणों काफी देर तक उसकी खोज की लेकिन वह नहीं मिला। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सोनामऊ गांव निवासी बासदेव यादव (50) पुत्र विशेषर शाम को शौच के लिए गया था। पहले से ही डर के कारण वह साथ में एक डंडा भी लेकर गया था।
विज्ञापन


 वह शौच करने के लिए बैठा ही था कि उस पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। उसने डंडे को आगे किया तो वह उसके मुंह में चला गया। ऐसे में उसे उठकर भागने का मौका मिला और वह शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागा। उसे अपने कपड़ों को भी होश नहीं रहा। किसी भी घटना के लिए तैयार गांव के लोगों ने पहले से ही जल रहे अलाव की लकड़ियां लेकर आवाज की दिशा में दौड़ पड़े। ग्रामीणों के शोर के कारण जानवर भाग निकला। लाठी-डंडे के साथ ही जलती हुई लकड़ी और टायर के साथ ग्रामीणों ने काफी देर उसकी खोज की लेकिन उसका पता नहीं चला। बहरहाल दूसरी घटना से ग्रामीण फिर से सहम गए हैं। देर रात लोगों ने अपने जानवरों की सुरक्षा के उपाय करने शुरू कर दिए थे। रविवार को सुबह भगवानदीन पर हुए हमले के बाद से ग्रामीणों वैसे भी डरे हुए थे।
विज्ञापन


वन विभाग ने जिस पिंजरे को जंगली जानवर पकड़ने को लगाया था वह बंदर पकड़ने वाला था। यही कारण था कि उसमें से जंगली जानवर भाग निकला। वन विभाग के लोगों के अनुसार वन विभाग के पास बड़े जानवरों को पकड़ने के लिए पिंजरा ही नहीं है। बंदर पकड़ने का पिंजरा था जिसका प्रयोग किया गया। इसके चलते वह जंगली जानवर उसे तोड़कर भाग निकला। वैसे भी वन विभाग उसे हिंसक नहीं मान रहा है। उसके अनुसार वह हैना यानी लकड़बग्घा ही है। अगर कोई बड़ा जानवर आता तो उसके पंजे के निशान उसकी मौजूदगी स्पष्ट कर देते। डीएफओ ने बताया कि बड़े जानवर के लक्षण नहीं मिले हैं। हैना होने के संकेत पाए गए हैं। इस पर विभागीय टीम को लगाया गया था। बुधवार से दो अन्य रेंज की टीम लगा दी जाएगी। साथ ही बाहर से पिंजरा मंगवाकर लगवा दिया जाएगा। इसके पूर्व  भी वहां हैना का शव मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed