फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wife murdered by slitting her throat due to love affair, accused husband arrested by police

Pratapgarh : अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला काटकर हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 26 Sep 2025 12:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 12:23 PM IST
सार

मानधाता थाना क्षेत्र के पीपरताली गांव में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर देर रात पुलिस अधीक्षक कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। हत्या के बाद गड़ासे को पास के कुंए में फेंक दिया था। जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कुंए से बरामद किया है। 

विज्ञापन
Wife murdered by slitting her throat due to love affair, accused husband arrested by police
महिला की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लेते एसपी दीपक भूकर। - फोटो : संवाद।

विस्तार

मानधाता थाना क्षेत्र के पीपरताली गांव में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर देर रात पुलिस अधीक्षक कई थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रथम दृष्टया शक होने पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की पूछताछ में पति ने वारदात को अंजाम देने की बात कुबूल की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


अवैध संबंध का शक होने पर श्रवण पटेल नाम के युवक ने अपनी पत्नी सुनीता पटेल की गड़ासे गला काटकर हत्या कर दी। परिजनों की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी दीपक भूकर ने भी घटनास्थल का दौरा किया और परिजनों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया है। पति ने पूछताछ में हत्या की बात कुबूल की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तर कर लिया है। 
विज्ञापन


17 साल पहले हुई थी शादी

आरोपी पति श्रवण कुमार आर्केस्ट्रा में काम करता है। शादी 17 साल पहले मानधाता थाना क्षेत्र के ढेमा गांव के हरिश्चंद्र की पुत्री के साथ हुई थी। तीन बच्चे पुत्री पलक  (15) वर्ष, निशांत (10) और अहेम (10) वर्ष के हैं। जिस चापड़ से गला रेता था उसे कुएं में फेंक दिया था। जिसे फायर ब्रिगेड ने कुएं का पानी निकाल कर बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed