फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wife leg was broken after the birth of a daughter, woman reached SP's office after plastering her leg

प्रतापगढ़ : बेटी पैदा होने पर तोड़ दिया पत्नी का पैर, पैर में प्लास्टर चढ़वाकर एसपी के दफ्तर पहुंची महिला

Sat, 15 Jul 2023 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 04:49 PM IST
सार

बेटी के जन्म पर ससुराल के लोगों ने खुशी मनाई थी। करीब एक वर्ष पहले दूसरी बेटी का जन्म हुआ। तब से ससुरालियों की नजर बदल गई। उन्होंने बेटा पैदा होने की उम्मीद लगा रखी थी। उसे ताने मारे गए, मासूम बेटी को जली कटी बातें कहीं गईं।

विज्ञापन
Wife leg was broken after the birth of a daughter, woman reached SP's office after plastering her leg
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

साहब, दूसरी बेटी पैदा होने के बाद पति तथा ससुराल वालों ने बहुत सताया। वे बेटा पैदा न होने पर नाराज थे। प्रताड़ित करते हुए पैर तोड़ दिया। हद से अधिक उत्पीड़न बर्दाश्त से बाहर हो गया। मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब आप ही इंसाफ करें।

विज्ञापन

यह आरोप शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची ससुरालियों से पीड़ित महिला ने लगाया। रायबरेली जनपद के सलवन थाना क्षेत्र के छेदी का पुरवा की रहने वाली रेनू ने अपनी बेटी की शादी सात वर्ष पहले लालगंज कोतवाली के पूरे सेवक राय कटरा निवासी हरीलाल सरोज से की थी।

विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक पहली बेटी के जन्म पर ससुराल के लोगों ने खुशी मनाई थी। करीब एक वर्ष पहले दूसरी बेटी का जन्म हुआ। तब से ससुरालियों की नजर बदल गई। उन्होंने बेटा पैदा होने की उम्मीद लगा रखी थी। उसे ताने मारे गए, मासूम बेटी को जली कटी बातें कहीं गईं। 10 जून की शाम पति हरीलाल ने उसकी पिटाई के बाद लोहे की राॅड से प्रहार कर उसका पैर तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर लालगंज पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की। ऑपरेशन के दौरान पैर में राॅड डालने की वजह से चलने फिरने में असमर्थ पीड़िता का दर्द जानने के लिए पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कार्यालय से बाहर आकर उसकी पीड़ा सुनी। बाद में उन्होंने लालगंज कोतवाल को कार्रवाई का निर्देश दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed