{"_id":"50476fb0a9046d9e258a3edde55ee676","slug":"why-are-not-moving-toward-influential-step-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूखदारों की ओर क्यों नहीं बढ़ रहे कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूखदारों की ओर क्यों नहीं बढ़ रहे कदम
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद- फैजाबाद राजमार्ग पर सई नदी पुल तक रसूखदारों ने अवैध कब्जा कर रखा है। अतिक्रमण हटाने वाली टीम को एक दिन के भीतर ही पुल तक अवैध कब्जे को हटवाना था लेकिन शनिवार को तीसरे दिन भी सदर चौराहे की ओर टीम के कदम नहीं पड़े। इसे लेकर शहर में खासी चर्चा है।
हाईवे की जमीन पर रसूखदारों ने कब्जा कर रखा है। नाले पर पक्का लिंटर डालने के साथ ही निर्माण भी कराया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर सबसे पहले भंगवा चुंगी से सई पुल तक अतिक्रमण व अवैध कब्जे को हटवाने का आदेश दिया गया था। हालांकि तीसरे दिन भी टीम पुल तक नहीं पहुंच सकी। शनिवार को नगर पालिका के कर्मचारी एसडीएम को गुमराह करते दिखे। सई पुल की ओर तेजी से बढ़ रही टीम को रास्ते से ही लौटा दिया गया। इससे लोग दंग हो उठे। अचानक जेसीबी चौक की ओर लौट पड़ी तो लोग हैरानी जताने लगे। नागरिकों ने कहा कि सई पुल की ओर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को प्रशासन मौका दे रहा है ताकि ऐसे लोग अपना अतिक्रमण हटा सकें। नागरिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि रसूखदारों के अवैध कब्जे नहीं हटेंगे तो वे लोग इसका मुखर विरोध करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। हालांकि एसडीएम जेपी मिश्रा इस बात से इनकार करते हैं। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटाने में कोई भेदभाव नहीं होगा।