{"_id":"68492ec3b2688de52c06851a","slug":"while-crossing-the-ganges-by-boat-the-sailor-suffered-a-stroke-in-the-middle-of-the-stream-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: नौका से गंगा पार कराते समय नाविक दौरा पड़ने से बीच धारा में गिरा, यात्रियों में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: नौका से गंगा पार कराते समय नाविक दौरा पड़ने से बीच धारा में गिरा, यात्रियों में मची चीख पुकार
Wed, 11 Jun 2025 12:52 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:52 PM IST
सार
मानिकपुर गंगा घाट पर छोटी नाव से सवारियों को पार कराते समय नाविक को दौरा पड़ गया। वह मुख्य धारा में गंगा में गिर गया। नाव पर छह लोग सवार थे। जिन्हें दूसरी नाव ले जाकर उन्हें किनारे लगाया गया। गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद डूबे नाविक का शव बरामद किया।
विज्ञापन
नाविक के डूबने के बाद घाट पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
शाहाबाद मानिकपुर घाट पर छोटी नाव से यात्रियों को गंगा पार कराते समय बीच धारा में पहुंचते ही नाविक को दौरा पड़ गया। वह गंगा में गिर गया। इससे नाव पर सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों को दूसरी नाव से रेस्क्यू किया गया। गंगा में गिरे नाविक का शव दो घंटे खोजबीन के बाद बरामद हुई।
विज्ञापन
ज्येष्ठ पूर्णिमा को बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे शाहाबाद मानिकपुर घाट पर नरेश निषाद (35) अपनी छोटी नौका से छह यात्रियों को बैठाकर मुख्य धारा में स्नान कराने जा रहा था। इसमें एक महिला और पांच पुरुष थे। नाव स्नानार्थियों को छोटी धारा से पार कराते हुए मुख्य धारा में ले जाते समय नाविक नरेश निषाद को अचानक दौरा पड़ गया। जब तक नाव पर सवार श्रद्धालु कुछ समझ पाते वह लुढ़क कर नाव से नीचे गंगा में गिर गया। इससे नाव पर सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यह सुनकर घाट पर मौजूद दूसरे नाविक नौका लेकर मौके पर पहुंच गए। नाव पर फंसे लोगों को किनारे ले आए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस गोताखोरों के साथ पहुंच गई। गंगा में गिरे नाविक की खोजबीन शुरू की गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद प्रशासन ने घाट पर नाव का संचालन बंद करा दिया है। नरेश निषाद मनिहारी टोला का रहने वाला है। उसके पिता का नाम बाबू निषाद है। वह चार भाई और तीन बहन है। पत्नी विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
