फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wheel of contracted bus broke

Pratapgarh News: टूटकर निकल गया अनुबंधित बस का पहिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Wheel of contracted bus broke
अमेठी के मुंशीगंज दरियापुर में प्रतापगढ़ डिपो की अनुबंधित बस का चक्का टूटकर निकल गया। हालांकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस प्रतापगढ़ से लखनऊ जा रही थी। जिस समय हादसा हुआ, बस में 15 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ डिपो से संचालित होने वाली अनुबंधित बस यूपी 41 एटी 1233 शुक्रवार सुबह लखनऊ के लिए रवाना हुई। बस में 15 यात्री सवार थे। रोडवेज कर्मियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि जैसे ही बस अमेठी मुंशीगंज के दरियापुर मोड़ के पास पहुंची कि अचानक जिस रफ्तार में बस चल रही थी ठीक उसी रफ्तार में उसका चक्का टूटकर सड़क पर दौड़ने लगा। चालक ने ब्रेक लगाकर किसी तरह बस रोका। जोर सा आवाज होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आने की सूचना मिल रही है, लेकिन विभाग के अफसर किसी को चोटहिल होने की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं। आरएम एमके त्रिवेदी ने बताया कि अनुबंधित बस मालिक को चाहिए कि वे समय-समय बस बस में आने वाली खराबी दूर कराएं। नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed