फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wheat seeds run out in agricultural seed stores, farmers returning disappointedWheat seeds run out in agricultural seed stores, farmers returning disappointed

Pratapgarh News: कृषि बीज भंडारों में गेहूं के बीज खत्म, मायूस होकर लौट रहे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Wheat seeds run out in agricultural seed stores, farmers returning disappointedWheat seeds run out in agricultural seed stores, farmers returning disappointed
राजकीय कृ​षि बीज भंडार में लगी किसानों की भीड़। संवाद
राजकीय कृषि बीज भंडारों में गेहूं के बीज खत्म होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बीज की किल्लत से बोआई पिछड़ रही है। किसान नई रैक आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए वह कृषि बीज भंडारों के चक्कर लगा रहे हैं। बीज न मिलने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। वहीं, शासन के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष महज 31.20 फीसदी ही बोआई हो पाई है।
विज्ञापन

जनपद के 17 कृषि बीज भंडारों पर पखवाड़े भर पहले 6228 क्विंटल गेहूं बीज उपलब्ध कराया गया था। लेकिन, पहली रैक आते की खत्म हो गई। जिस वजह से बोआई पर असर पड़ है। गेहूं के बीज की मांग को देखते हुए कृषि विभाग ने 846 क्विंटल बीज राष्ट्रीय बीज निगम से मंगाया है। वहीं, दो हजार क्विंटल बीज का आर्डर विकास निगम को दिया है।
विज्ञापन

गेहूं बीज और खाद की किल्लत के चलते 1,68,785 हेक्टेयर क्षेत्रफल लक्ष्य के सापेक्ष के 52,661 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं की बोआई की जा सकी है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दो दिन के अंदर गेहूं बीज 17 कृषि बीज भंडारों में उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
किसानों से बातचीत
---------------------------

0 गेहूं की बोआई पिछड़ने से फसल में रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। तेज हवा की चपेट में आने से दाने भी टूट जाते हैं। समय पर बीज और खाद न मिलने के कारण गेहूं बोआई नहीं कर हो पाई है।
जयकिशन सिंह, ओझला।
0 बोआई में देरी होने पर बारिश से फसल खराब होने का डर बना रहता है। बारिश के कारण फसल के दाने ठीक से तैयार नहीं हो पाते हैं। दाने काले पड़ने पर पैदावार कम होने की संभावना रहती है। खाद मिलने के बाद बीज के लिए कृषि बीज भंडारों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
राहुल मिश्रा, श्रीकांतपुर।

राजकीय कृषि बीज भंडार में लगी किसानों की भीड़। संवाद

राजकीय कृषि बीज भंडार में लगी किसानों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed