फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Westerly winds kept increasing, people were boiled by the heat

रफ्तार भरती रहीं पछुआ हवाएं, गर्मी से तमतमा उठे लोग

Tue, 26 Apr 2022 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Westerly winds kept increasing, people were boiled by the heat
चिलचिलाती धूप में ऐसे बदन ढंककर घर से निकली युवतियां। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
अप्रैल माह के अंतिम चरण में पछुआ हवाएं रफ्तार भरने लगी हैं। सूरज के तेवर से वातावरण तप रहा है। दिनभर चलने वाली गर्म हवाएं शरीर को बेध रही हैं। सोमवार को पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया। इससे दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पंखे व कूलर की हवा से भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी में और इजाफा होगा।
विज्ञापन

अप्रैल महीने में ही जून की तरह गर्मी पड़ रही है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दोपहर में धूप व लू के थपेड़ों से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पछुवा हवाएं भी रफ्तार भर रही हैं। पूरा वातावरण आग की तरह झुलस रहा है। सोमवार को भी सुबह से ही पश्चिमी हवाएं सक्रिय रहीं। सुबह नौ बजे के बाद धूप सहन नहीं हो पा रही थी। बाहर निकलने पर सूर्य की किरणें शरीर में चुभ रही थीं। दोपहर में लू के थपेड़े चेहरे झुलसा रहे थे।
विज्ञापन

तपिश से लोगों को न घर में सुकून था और न ही बाहर। दोपहर में शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, भगवाचुंगी, पल्टन बाजार सहित भीड़भाड़ वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। वह भी गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे के बाद बाजारों में फिर से चहल-पहल शुरू हुई मगर, इसके बाद भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं थी। उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 41.5 व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed