फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   weather in pratapgarh

आसमां से धरती कोहरे का कब्जा

Sat, 10 Jan 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 10 Jan 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
weather in pratapgarh
खराब मौसम के तेवर में शनिवार को भी सुधार नहीं हुआ। रविवार को भी इसकी गुंजाइश नहीं दिख रही है। पूरे दिन आसमान से धरती तक कोहरे का असर बना रहा। बादलों की मोटी परत सूर्यदेव को ढंके रही। दो बार उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन बादलों और कोहरे पर उनका जोर नहीं चला। ढुरकती हवा का टानिक पीकर ठंड लोगों को ताकत का अहसास कराती रही। दिन भर लोग ठंड से कांपते रहे। घर से बाजार तक धधकते अलाव के सामने बैठ लोग जाड़े से राहत की उम्मीद लगाए रहे। रविवार को हवा की चाल में बदलाव न हुआ तो कोहरे के साथ ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन

दबे पांव लौटी ठंड चार दिन से लोगों को डरा रही है।

हर कोई ठंड के से कांपता नजर आ रहा है। शनिवार को दो बार सूर्यदेव ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन बादलों और कोहरे के आगे उनका कोई जोर नहीं चला। लाचार होकर फिर दुबक गए। आसमान में बादलों की मोटी चादर फैली रही। बादलों के साथ कोहरा भी पूरी तरह बना रहा। हल्के कोहरे व बादलों की वजह से मौसम काफी ठंडा रहा। वातावरण में सुबह 100 और दोपहर के वक्त 81 प्रतिशत नमी रही। तापमान भी काफी ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक न्यूनतम 7.0 और अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी व उत्तरी हवाओं के गठजोड़ से पूरा जिला कांपता रहा। ठंड के मारे लोग गर्म कपड़ों से लदे रहे। कपड़ों के अंदर भी ठंड बदन को काटने दौड़ती रही। अलाव तापते लोगों का मन आग छोड़ कर जाने को तनिक भी नहीं कर रहा था। ठंड लगने की वजह से सदर तहसील के बराछा निवासी निशा (8) पुत्री राजीव, अंतू की राजकुमारी (45), ईशीपुर निवासी श्यामलाल (53), पूरेभइया निवासी सुमन (70), बिहारगंज निवासी राजेश (16), बारीकला निवासी राहुल (10), संडवा निवासी नीतांक्ष (2) पुत्र बृजेश, मोहनगंज निवासी अभिषेक (23), दहिलामऊ निवासी आशिक अली (29) बीमारी की चपेट में हैं। जिला अस्पताल में भर्ती इन सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। देर शाम डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed