{"_id":"5d73c16d9c615f4f2e455e874fb64c33","slug":"weather-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम रहा साफ पर बादलों ने फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम रहा साफ पर बादलों ने फैलाई दहशत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 03 Jan 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात दो मिलीमीटर बरसात हुई। सुबह का मौसम पूरी तरह साफ रहा मगर आसमान में छाए बादल दहशत फैलाते रहे। बादलों ने सूरज को निकलने का मौका नहीं दिया। हालांकि हाड़ कंपाने वाली ठंड नहीं होने से लोगों ने थोड़ा राहत महसूस की। तीन दिन से मौसम का मिजाज खराब है। दो दिन से बरसात हो रही है।
बारिश की वजह से शहर में सड़कों पर लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। शुक्रवार को रात में दो मिलीमीटर बारिश हुई। शनिवार को मौसम साफ रहा पर पूरे दिन बादल बने रहे। बादलों की वजह से ठंड पहले से काफी कम रही। सुबह के वक्त 14.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा, जबकि दोपहर के समय अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों की वजह से वातावरण में नमी बनी रही। सुबह 98 और दोपहर में 92 प्रतिशत नमी रिकार्ड की गई। पछुआ हवा को देखते हुए बारिश थमने व मौसम खुलने का अनुमान है।