फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   weather

सर्दी के सितम से सहमे

Mon, 29 Dec 2014 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 29 Dec 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
weather
पश्चिम की ओर से आ रही ठंडी हवा के कारण सोमवार को भी बेइंतिहा गलन रही। ठंडी का आलम यह था कि सुबह लोग बिस्तर नहीं छोड़ पा रहे थे। ठंड की चपेट में आए तमाम लोग इलाज के लिए  जिला अस्पताल पहुंचे। सुबह से हाड़ कंपा रही ठंड ने पल भर को भी लोगों का पीछा नहीं छोड़ा। दोपहर में धूप दिखी तो लोग छतों की भागे, लेकिन 20 मिनट के भीतर आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। बादलों की आमद के साथ ही गलन बढ़ने लगी और शाम के समय यह असहनीय हो गई। कंधई और घुइसरनाथ बाजार में दो लोगों की ठंड से मौत हो गई, वहीं शहर में रोडवेज बस अड्डे पर 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की शीतलहर से जान चली गई। मंगलवार को भी कोहरे के साथ गलन बरकरार रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


फिलहाल गलन लोगों का पीछा नहीं छोड़ रही है। कई दिन से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग परेशान हो चुके हैं। रविवार रात मौसम काफी ठंडा रहा। रात में घना कोहरा और गलन भी ज्यादा रही। सोमवार सुबह इसका असर साफ दिखाई दिया। गलन व ठंडी से कांपते लोग देर तक रजाई से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। देर से बिस्तर छोड़ने वालों की दिनचर्या भी गड़बड़ा गई। दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की धूप हुई। धूप देख ललचाए लोग छतों पर पहुंचे कि करीब 20 मिनट बाद आसमान में बादलों ने कब्जा जमा लिया। करीब सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ कई परत गर्म कपड़ों के अंदर शरीर को कंपाती रही। मौसमविद देशराज मीना के मुताबिक सुबह का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। वातावरण में नमी घटने का नाम नहीं ले रही है। सुबह के वातावरण में 100 और दोपहर में 73 प्रतिशत नमी रही। हड्डियों को कंपाने वाली ठंड के चलते कंधई क्षेत्र के मनइतापुर गांव निवासी लालता प्रसाद पांडेय (65) और घुइसरनाथधाम बाजार निवासी रामलखन (58) की मौत हो गई। शहर में रोडवेज बस अड्डे पर 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मौसमविदों के मुताबिक मंगलवार को हवा और तेज होने व आसमान में बादलों के साथ गलन बढ़ने की भी संभावना है। हवा के रुख व गति में सुधार न हुआ तो यह स्थिति दे-तीन दिन तक रहेगी। सोमवार को ठंड लगने से बीमार हुए 115 लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed