{"_id":"8f1631faeb2a018cac15b4816fe396d5","slug":"weather-fluctuations-increased-patient-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार बना रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ दिख रही है। रोगियों में बच्चे भी शामिल हैं। नाक, कान व गला के साथ बुखार व जुकाम की समस्याएं ज्यादा हैं। डॉक्टर इसे मौसम की अनदेखी बता रहे हैं।
रात में ठंड और दिन में गर्म मौसम लोगों को बीमार बना रहा है। घर-घर लोग बीमार पड़े हैं। कोई नाक, कान और गले की दिक्कत से परेशान है तो कोई जुकाम और बुखार से पीड़ित है। मौसम का उतार-चढ़ाव सबसे ज्यादा बच्चों और बूढ़ों को अपनी चपेट में ले रहा है।
शुक्रवार को ओपीडी में फिजिशियन डॉ.विनोद सिंह व बाल रोग विशेषज्ञ डा.अनिल गुप्ता के कक्ष में मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। डॉक्टर दवा देने के साथ मरीजों को बचाव के तरीके भी बता रहे हैं। डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि मौसम काफी खराब चल रहा है। रात में काफी ठंड और दिन में गर्म के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। इससे बचने के लिए लोगों को चाहिए कि वे ठंड और धूल-धुंआ से बचें। गुनगुना पानी पीएं। पानी की मात्रा बढ़ा दें। पत्तादार हरी सब्जियों का प्रयोग अधिक करें।