फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Weather changed due to snowfall in the mountains, icy winds returned cold

प्रतापगढ़: पहाड़ों में बर्फबारी से बदला मौसम , बर्फीली हवाओं ने लौटी ठंड

Mon, 13 Feb 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 13 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Weather changed due to snowfall in the mountains, icy winds returned cold
पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। वातावरण में बर्फीली हवाओं ने दस्तक से तापमान करीब सात लुढ़क गया है। अचानक तल्ख हुए धूप के तेवर में नरमी आ गई। सात डिग्री तापमान में गिरावट आते ही ठंड की वापसी हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन भर वातावरण में पहाड़ी हवाओं का असर रहा। दोपहर में भी लोग स्वेटर व जैकेट में दिखे। मौसम विज्ञानिकों का अनुमान है कि अभी दो दिनों तक ऐसे ही मौसम के बने रहने के आसार है। फरवरी माह की शुरूआत से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था। तल्ख हुई धूप तेवर दिखाने लगी थी। सुबह 10 बजे के बाद धूप सहन नहीं हो रही थी। दिन में ठंड लगभग गायब हो गई थी। सिर्फ सुबह और रात में ही ठंड का असर था।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया। रविवार से वातावरण में बर्फीली हवाओं का दखल बढ़ा तो ठंड की वापसी हो गई। सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप खिल गई थी, मगर बर्फीली हवाओं के असर के चलते धूप में भी ठंड तारी रही। शाम होते ही ठंड का असर तेज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान विज्ञान केंद्र के मौसम व कृषि वैज्ञानिक नवीन सिंह ने बताया कि पहाड़ों हुई बर्फबारी से वातावरण में बर्फीली हवाओं का असर बना हुआ है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दो दिन में लुढ़का सात डिग्री सेल्सियस तापमान
बर्फीली हवाओं की दस्तक से 48 घंटे से 7 डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़का है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बर्फीली हवाओं के प्रभावी होने से दो दिन के भीतर अधिकतम तापमान लुढ़क कर 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे अब ठंड का असर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed