{"_id":"5e4992ab8ebc3ee5e642e41b","slug":"weak-economy-was-problem-in-love-pratapgarh-news-ald268689583","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनर किलिंग: गरीबी बनी राहुल-प्रीती की मोहब्बत में रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनर किलिंग: गरीबी बनी राहुल-प्रीती की मोहब्बत में रोड़ा
विज्ञापन

प्रीती से एकतरफा प्यार करने वाले अजय पासी द्वारा कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार सर्वेश पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा कोई पचा नहीं पा रहा है। पुलिस की कहानी पर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। वहीं गरीबी के कारण राहुल की प्रीती नहीं हो सकी। प्रीती के परिवार के लोग राहुल को फूटी आंख देखना पसंद नहीं करते थे।
अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर रैनिया निवासी राजू वर्मा अपने परिवार के साथ गुजरात में रहता था। साल दो साल में वह अपने परिवार के साथ घर आया करता था। कुछ दिनों पहले प्रीती की हत्या का खुलासा करते हुए एसटीएफ लखनऊ व अंतू पुलिस ने उसके पिता राजू वर्मा समेत उसके भाइयों को जेल भेज दिया। राजू के एक भाई की पुलिस की अभी तलाश चल रही है। शुक्रवार को प्रीती से प्रेम करने वाला राहुल उर्फ दीपक निवासी सिंगाही थाना अंतू पुलिस हिरासत से छूटकर घर पहुंचा। राहुल के अनुसार प्रीती उससे मोहब्बत करती थी। वह भी उसे प्यार करता था। चूंकि वह गरीब परिवार से था, इसलिए प्रीती के परिजन उसे देखना भी पसंद नहीं करते थे। राजू की समाज में हैसियत है।
राहुल न तो अजय को जानता है और न ही सर्वेश को। प्रीती ने भी कभी अजय व सर्वेश का जिक्र की थी। पुलिस ने अपने खुलासे में बताया है कि अजय पासी कुछ दिनों से प्रीती से एकतरफा प्यार करता था। उसे शक था कि सर्वेश ने ही प्रीती को गायब करा दिया हो। इसके चलते अजय पासी ने कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार सर्वेश सिंह को गोली मार दी थी। पुलिस ने भले ही खुलासा कर दिया लेकिन आज भी इलाके के लोग घटना की हकीकत जानना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि सर्वेश के ऊपर जानलेवा हमले की वजह पुलिस की कहानी नहीं हो सकती। इलाके में सर्वेश का रुतबा है। सर्वेश भी अजय को नहीं जानता है। न तो उनके बीच कभी कोई बातचीत ही हुई है। फिलहाल पुलिस ने भले ही प्रीती की हत्या और सर्वेश पर जानलेवा हमले का खुलासा कर दिया, लेकिन यह किसी के गले नहीं उतर रही।