फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Waterlogging due to rain, damage to arhar and sorghum crops in the fields.

Pratapgarh : बारिश से जलभराव, खेतों में अरहर, ज्वार की फसलों को हुआ नुकसान

Sun, 18 Aug 2024 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 07:48 PM IST
सार

बारिश होने से गर्मी से थोड़ा बहुत निजात मिली। मगर, शहर से लेकर ग्रामीणांचल की सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शहर के पीडब्ल्यूडी से जिलाधिकारी आवास, स्टेशन रोड, सिप्तैन रोड, पड़ाव सहित कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है।

विज्ञापन
Waterlogging due to rain, damage to arhar and sorghum crops in the fields.
सुवंसा नगर पंचायत के रेलवे स्टेशन रोड पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीते तीन दिनों से हो रही बारिश आसमान से आफत बनकर बरसी। शहर से लेकर ग्रामीणांचलों की सड़कों और गलियों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं हवा के साथ तेज बारिश से धान, ज्वार और अरहर की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। फसल खराब होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अब तक जहां कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही थी। मगर, शनिवार को झमाझम बारिश के बाद रविवार की सुबह तेज हवा चलने के साथ करीब 54 मिमी बरसात हुई।

विज्ञापन










बारिश होने से गर्मी से थोड़ा बहुत निजात मिली। मगर, शहर से लेकर ग्रामीणांचल की सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शहर के पीडब्ल्यूडी से जिलाधिकारी आवास, स्टेशन रोड, सिप्तैन रोड, पड़ाव सहित कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। कमोबेश यही स्थिति स्थिति ग्रामीण इलाकों में भी है। वहीं बारिश की वजह से अरहर, ज्वार, बाजरा और धान की फसल को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

रविवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में लहलाती फसले जमीन पर बिछ गई हैं। खेतों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि फसलों को विशेष नुकसान नहीं हुआ है। यदि फिर से तेज हवा के साथ बारिश लगातार हुई तो नुकसान होने की संभावना है। वहीं मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी दिनों में पश्चिमी हवा चलने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

बारिश का पानी रोकने पर शिकायत

जगेशरगंज। अंतू थाना क्षेत्र के जोगीपुर के रामलाल गुप्ता का आरोप है कि रविवार की सुबह बारिश से पड़ोसी के घर का पानी से उनके घर में जलभराव हो गया है। जल निकासी का रास्ता पड़ोसी ने मिट्टी लगाकर बंद कर दिया है। जिससे पानी उनके घर के अंदर तक पहुंच गया है। पीड़ित पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सई नदी का बढ़ने लगा जलस्तर

लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से सई नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पिछले तीन दिनों से हुई बारिश के कारण बेल्हा देवी घाट के नीचे की तीन सीढि़यां डूब गई है। वहीं सई नदी के किनारे बने मकानों के समीप भी पानी पहुंचना शुरू हो गया है। लगातार बढ़ रहे सई के जलस्तर सेस नदी के किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed