फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Water tanker overturned, driver dies

Pratapgarh News: पानी का टैंकर पलटा, दबने से चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Water tanker overturned, driver dies
पानी का टैंकर पलटा, दबने से चालक की मौत
विज्ञापन

रानीगंज। पानी का टैंकर लेकर प्रयागराज जा रहा ट्रैक्टर शेखूपुर मोड़ के पास मंगलवार दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।
प्रयागराज के झूंसी के तुलापुर मोहल्ले का तेज बहादुर उर्फ छोटेलाल (35) ट्रैक्टर में पानी का टैंक जोड़कर मंगलवार को रानीगंज थाना क्षेत्र में पानी लेने पहुंचा था। टैंकर में पानी लेकर वह वापस सड़क निर्माण कार्य में जा रहा था। रानीगंज के शेखूपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर टैंक समेत ट्रैक्टर पलट गया। सड़क किनारे ट्रैक्टर के नीचे दबने से तेज बहादुर उर्फ छोटेलाल की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर हादसे में जान गंवाने वाले चालक छोटेलाल के भाई रणविजय मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर मृतक की पत्नी कंचन, एक बेटा व दो बेटी का हाल खराब है। छोटेलाल ही पत्नी व बच्चों का सहारा था। घटना की जानकारी के बाद पत्नी की हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से तिपहिया सवार घायल युवक की मौत
जेठवारा। क्षेत्र के रेड़ी गांव के पास सोमवार की शाम प्रतापगढ़- कुंडा रोड पर अनियंत्रित कार की टक्कर से तिपहिया सवार नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ मोहल्ले का रहने वाला शमशाद अली (40) गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस की मदद से उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे प्रयागराज एसआरएन रेफर किया था। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेठवारा पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। परिजनों के अनुसार मृतक शमशाद जेठवारा ससुराल से वापस लौटते समय तिपहिया पर सवार था।

कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के बेहदौलखुर्द गांव में दो दिन पहले नाली पर अवैध कब्जा करने के विरोध पर अनुसूचित जाति के कुनबे पर यादव परिवार के दबंगों ने कहर बरपाया था। इस घटना में मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। जबकि महिलाओं सहित 14 घायलों का उपचार चल रहा है। मंगलवार को कार्रवाई की मांग को लेकर घायल पक्ष के लोगों सहित ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। मामले की सुनवाई कर एसपी ने आश्वासन दिया कि दो आरोपियों को पकड़ा गया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है। संवाद


महिला को पीटा
कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के बेती गांव की शोभना विश्वकर्मा (34) को कुछ लोगों ने मंगलवार को पीटकर घायल कर दिया। परिजन उसका उपचार सीएचसी कुंडा में करा रहे हैं। घायल ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed