{"_id":"64ff2e02ce9d0c5f2c08aca9","slug":"water-supply-in-the-town-has-been-stalled-for-ten-days-people-are-wandering-for-water-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-4176-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दस दिनों से ठप है कस्बे में जलापूर्ति, पानी के लिए भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दस दिनों से ठप है कस्बे में जलापूर्ति, पानी के लिए भटक रहे लोग
Mon, 11 Sep 2023 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 11 Sep 2023 08:40 PM IST
विज्ञापन
पट्टी। कस्बे में पिछले दस दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। शिकायत के बाद भी जल निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जलापूर्ति ठप होने से पानी के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे हैं। ऐसे में सरकार का हर घर जल का दावा खोखला प्रतीत हो रहा है। नगर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम की ओर से नगर के ढकवा मोड़ व दशरथपुर मोड़ बीबीपुर गांव में पानी की टंकी बनाई गई है। इसी के साथ ही चांदा रोड पर प्रताप पैलेस के निकट बोरिंग कराकर मोटर लगाई गई है। यहां से नगर के साथ ही इससे सटे गांव में सुबह शाम पेयजल आपूर्ति की जाती थी। लगभग दस दिन पूर्व जलापूर्ति ठप हो गई है। उपभोक्ताओं ने इस बारे में जल निगम कर्मियों से शिकायत की तो उनके द्वारा बताया गया कि स्टार्टर में खराबी के चलते आपूर्ति ठप हुई है। जल्द ही इसे ठीक कर आपूर्ति चालू की जाएगी। लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति चालू नहीं की गई। इससे उपभोक्ताओं को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन