{"_id":"56fc19b14f1c1b257ef003ec","slug":"water-problem-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए तरस रहे कटरामेदनीगंज के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए तरस रहे कटरामेदनीगंज के लोग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
water problem
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरामेदनीगंज में पानी की टंकी खराब होने से नागरिकों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पानी के लिए लोग हैंडपंपों पर मारामारी करते रहते हैं। शिकायत के बाद भी नगर पंचायत ने कोई पहल नहीं की। इससे आक्रोशित सभासदों व नागरिकों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। नगर पंचायत कटरामेदनीगंज में पानी की टंकी करीब एक माह से खराब है। इससे लोगों को सप्लाई का पानी नहीं मिल पा रहा है। नागरिकों को पीने के पानी के के लिए हैंडपंपों पर शरण लेनी पड़ रही है। मोहल्ले के लोगों की भारी भीड़ हैंडपंप पर बवाल की वजह बन रही है।
इससे परेशान होकर लोगों ने नगर पंचायत में शिकायत की, इसके बाद भी मामले का हल नहीं निकला। इससे आक्रोशित सभासद आशा देवी, श्यामकिशोर , ललित मोहन, अजय कुमार सोनी, संतलाल, सुनील कुमार, रमेश, वीके अग्रहरि, अंजनी केसरवानी समेत अन्य लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि पंप का संचालन अयोग्य मजदूरों से कराया जाता है। जिससे लगातार पंप खराब होती रहती है। नगर पंचायत के अधिकारी कहते हैं कि जलनिगम के कर्मचारी ही मरम्मत करेंगे। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पंप की मरम्मत कराकर नागरिकों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाई जाए।