{"_id":"5f03741f8ebc3e433e4cbf56","slug":"water-logged-patients-upset-in-hospital-pratapgarh-news-ald2803580135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में जलजमाव, मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में जलजमाव, मरीज हुए परेशान
विज्ञापन
water logged patients upset in hospital
- फोटो : PRATAPGARH
अस्पताल में जलजमाव होने के कारण मरीज और स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा। रानीगंज सीएचसी और ट्रामासेंटर में सोमवार को जोरदार बारिश के बाद परिसर में पानी भर गया। जर्जर सीएचसी के भवन से पानी टपकता रहा।
रानीगंज सीएचसी परिसर और ट्रामा सेंटर गेट पर जलजामव हो गया। ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था। अस्पताल परिसर में जलजमाव होने के कारण मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को हलाकान होना पड़ा। रानीगंज सीएचसी के सामने नाला बना हुआ था। नाले को कई दुकानदारों ने पाटकर दुकानें लगा ली हैं। जिसके चलते अस्पताल परिसर में बरसात का पानी भर गया है। इससे कई पेड़ गिर गए। सीएचसी अधीक्षक डा. पंकज मिश्र ने बताया कि बरसात बाद छत की मरम्मत करवाई जाएगी।
दर्जनों घरों में घुसा बारिश का पानी नाराज ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
सोमवार सुबह से हो रही बरसात ने नगर पंचायत की पोल खोलकर रख दी। वार्ड नंबर 15 रस्तीपुर में दर्जनों घरों में बरसात का पानी घुस गया। इससे नाराज लोगों ने रानीगंज थाने का घेराव किया। जानकारी मिलने पर अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी लगाकर नाले पर अवैध कब्जा को हटवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण लौटे।
विज्ञापन
रानीगंज से सटे हुए रस्तीपुर निवासी दयाशंकर प्रजापति, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुशील कुमार, राजाराम प्रजापति, रामलाल, विपिन यादव, रामनरेश यादव, आलोक कुमार, मंजीत कुमार, अवधेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों के घरों में बारिश का पानी चला गया। इससे लोग परेशान होने लगे।
जलनिकासी के रास्ते पर अराजकतत्वों ने कब्जा कर लिया है। इससे नाराज लोगों ने रानीगंज थाने का घेराव किया। जानकारी मिलने पर अघिशाषी अधिकारी राजभान शुक्ला ने जेसीबी लेकर जलनिकासी का मार्ग खाली कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए।

water logged patients upset in hospital- फोटो : PRATAPGARH