फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   city drowned in only one hour rain

घंटे भर की बारिश में डूबने लगा शहर

Fri, 25 Aug 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 25 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
city drowned in only one hour rain
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को शुक्रवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश की सौगात मिली। करीब घंटेभर बादल उमड़-घुमड़ कर बारिश करते रहे। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ शहर में जगह-जगह जलभराव व कीचड़ से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 12.2 मिमी बरसात हुई, अधिकतम तापमान 28.0 व न्यूतम 26.2 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह सूर्योदय के बाद मौसम धीरे-धीरे तल्ख हेाने लगा। धूप चटक थी, इससे उमसभरी गर्मी का असर तेज था। दोपहर बाद आसमान में बादलों ने कब्जा जमाना शुरू किया। थोड़ी ही देर में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। शुरू में बारिश का क्रम धीमा रहा, मगर बाद में तेज पानी गिरा। इससे शहर में चहुंओर पानी दिखने लगा। शहर के नयामाल गोदाम रेाड, स्टेशनरोड, पल्टन बाजार, चंपा सुर्ती रोड, बलीपुर मुहल्ले, बिजली आफिस, रोडवेज बसअड्डा, विवेक नगर, सिप्तैन रोड आदि स्थानों पर सड़कों व गलियों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति रही। इससे लेागों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। दोपहर में आवागमन कम रहा मगर शाम को खरीदारी करने के लिए जब शहरवासी निकले तो सड़क पार कर बाजार जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हाथों में चप्पल लिए व थैला साथ लिए लेागों ने सड़क पार की। इस दौरान लोगों को गिरते, संभलते, व फिसलते देखा गया। वहीं अंचल के रानीगंज, पट्टी, कुंडा व लालगंज में भी जगह- जगह झमाझम बरसात हुई। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी का आलम रहा। किसानों का कहा कि बारिश धान की फसलों के लिए संजीवनी के सामान है।
विज्ञापन

बारिश होने पर जिला अस्पताल स्थित जर्जर हृदय कक्ष में पानी टपकने लगता है। झमाझम बरसात होने पर तो पूरे कक्ष में जलजमाव की स्थिति बन जाती है। शुक्रवार को घंटेभर की बरसात से हृदय कक्ष में जलजमाव हेा गया जिससे मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। कमरे से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान तलाशते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed