{"_id":"571671024f1c1bcf428b466e","slug":"water-crisis-in-mangrura","type":"story","status":"publish","title_hn":"68 ग्राम पंचायतों में 398 तालाब, बूंद भर पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68 ग्राम पंचायतों में 398 तालाब, बूंद भर पानी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
water problem
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगरौरा विकास खंड में जलस्तर करीब 15 फिट नीचे खिसकने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। तालाबों में बूंद भर पानी नहीं है। इससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि पदमपुर, हथसारा, सराय शंकर, गंगापुर, मलाक , चंदौका, सुजानगढ़, मदाफरपुर, परशुरामपुर, छांछा आदि गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ब्लाक के आंकड़ों पर गौर किया जाय तो करीब 4586 इंडिया मार्का द्वितीय हैंडपंप लगे हैं। इसमें तकरीबन 367 हैंडपंप पानी देना इसलिए बंद कर दिए हैं कि जलस्तर काफी नीचे खिसक गया है।
बताया जाता है कि इन हैंडपंपों को रीबोर कराने के लिए कई बार लोगों ने जलनिगम से मांग की लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 68 ग्राम पंचायतों में 398 तालाब हैं। किसी भी तालाब में बूंद भर पानी नहीं है। कुओं का आलम यह है कि ये सूख गए हैं। लोग सिर्फ हैंडपंप पर निर्भर हैं। जहां हैंडपंप खराब हो गए हैं, उस गांव के लोग निजी पंपसेट से प्यास बुझा रहे हैं। वहीं क्षेत्र में नहरों का जाल बिछा हुआ है, मगर जनवरी के बाद नहर में बूंद भर पानी नहीं आया। चिलबिला रजबहा से जुड़ी गंगापुर माइनर, सुजानगढ़ माइनर, कोहंडौर माइनर सूखी पड़ी हुई है। वहीं बताया जाता है कि विकास खंड और सीएचसी गेट के सामने लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हो गया है। इससे ब्लाक और अस्पताल आने वाले लोगों को प्यास बुझाने के लिए दुकानों का चक्कर लगाना पड़ता है। लोगों की मानें तो करीब तीन माह से खराब हैंडपंप ठीक कराने के लिए पहल नहीं की गई है।