फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Was traveling for five hundred rupees, RPF caught

Pratapgarh : पांच सौ रुपये में करा रहे थे यात्रा, आरपीएफ ने पकड़ा

Thu, 11 Nov 2021 11:42 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 11 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Was traveling for five hundred rupees, RPF caught
arrest - फोटो : istock
प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रियों से पांच-पांच सौ रुपये लेकर यात्रा कराने का मामला प्रकाश में आया है। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने यात्रा कर रहे नौ यात्रियों को पकड़ा। यात्रियों ने स्वीकार किया कि उनके पास टिकट नहीं थे। टीटीई को रुपये दिए थे। अवैध वसूली में कोच अटेंडेंट भी शामिल था। उसके पास से वसूली के रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सिपाहियों ने इस मामले की लिखित शिकायत आरपीएफ थाने में की है। डीआरएम को भी सूचना दी गई है। आरपीएफ स्कॉर्ट में शामिल हेड कांस्टेबल राजकिशोर मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस ( 04297) के स्लीपर कोच संख्या 4,6,10 में चेकिंग के दौरान कुछ यात्री संदिग्ध मिले। पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके पास यात्रा का कोई टिकट नहीं है। यात्रियों के अनुसार, उनसे पांच-पांच सौ रुपये टीटीई ने लिए थे।
विज्ञापन


कोच अटेंडेंट के पास से चौदह सौ रुपये बरामद
इस खेल में शामिल कोच अटेंडेंट पकड़े जाने के बाद यात्रियों के रुपये लौटाने लगा। सिपाही राजकिशोर का दावा है कि उसने अटेंडेंट से 1400 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का वीडियो बनाया
आरपीएफ के अनुसार घटना का वीडियो बनाया गया है। उसे अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया है। जिसमें यात्रियों से हुई बातचीत का डिटेल है। पता चला है कि यात्री अमेठी, रायबरेली इलाके के थे और दिल्ली जा रहे थे। आरपीएफ का कहना है कि यह मामला यहां का नहीं है। इस मामले में हमेशा की तरह रेल अफसर जानकारी से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed