फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Wards to be rid of the stain of filth; preparations underway to remove cattle sheds.

Pratapgarh News: वार्डों से मिटेगा गंदगी का दाग, तबेलाें को हटाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Wards to be rid of the stain of filth; preparations underway to remove cattle sheds.
दहिलामऊ में ​स्थित तबेले में बैठे मवेशी। संवाद
सड़कों पर बिखरे पड़े गोबर, गलियों में गोवंशों के झुंड, जगह-जगह डंप पड़े गोबर के ढेर जल्द ही हटेंगे। नगरपालिका की टीम शहर में मनमाने तरीके से चलाए जा रहे तबेलों को हटाने की तैयारी में है। जल्द ही संचालकों को नोटिस थमाए जाएंगे। पखवाड़े भर अभियान चलाकर तबेलों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में 25 वार्ड हैं। इन वार्डों में कहीं एक तो कहीं दो तबेले हैं। यहीं पर डेयरी भी चलती हैं। छोटे-बड़े मिलाकर करीब 50 तबेले शहर में संचालित हो रहे हैं। इनसे निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ को नालियों में फेंका जा रहा है। गंदगी का ढेर है। दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना दूभर हो जा रहा है। साफ-सफाई करने वाले कर्मचारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर कई बार नगरपालिका की टीम ने तबेला संचालकों संपर्क किया। उन्हें तबेलों को शिफ्ट करने का निर्देश दिया। कई बार नोटिस जारी किया गया लेकिन संचालकों पर कोई असर नहीं पड़ा। अब उनपर कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ राकेश कुमार ने बताया कि तबेला संचालकों को आखिरी नोटिस जारी किया गया है। इसमें उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। ऐसा नहीं करने टीम अभियान चलाकर तबेलों को हटवाएगी।

गोवंश के झुंड से आए दिन हादसा

तबेलों में गोवंश सुबह और रात में ही देखे जाते हैं। इसके अलावा दिनभर गोवंश को शहर के चौराहों और गलियों में घूमते हैं। तबेला संचालक इन्हें छोड़ देते हैं। कई बार लोग इनकी चपेट में आकर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed