{"_id":"588e29564f1c1b8a17e800b2","slug":"war-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर तेज हुआ वार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर तेज हुआ वार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा का टिकट मिलते ही सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों का वार तेज हो गया है। जिस तरह से मैसेज वायरल हो रहे हैं उससे लगता है कि चुनाव सोशल मीडिया पर ही लड़ा जाना है। प्रत्याशियों के समर्थक फेसबुक और व्हाट्सएप को हथियार बनाकर एक दूसरे पर अपनी भड़ास निकालने में जुटे हैं।
अधिकांश पर्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिकट पक्का मानकर प्रत्याशियों की मंडली अपना प्रचार करने और विपक्षी की पोल खोलने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। इसके माध्यम से समर्थक अपने प्रत्याशी के पक्ष में न केवल वोट मांगने का काम रहे हैं।
बल्कि वे चुनाव जीतने के बाद मतदाताओं को विकास का लालीपॉप देने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर चुनावी संदेश दे रहे प्रत्याशियों के समर्थक वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं की फोटो अपने साथ लगाकर उसको पोस्ट कर रहे हैं। मजे की बात यह है कि अभी नामांकन नहीं हुआ है और उसके पहले ही सोशल मीडिया पर हार और जीत का आकलन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
छुटभैये नेताओं की चांदी
सोशल मीडिया पर इस तरह की भड़ास निकालने के लिए प्रत्याशियों ने छुटभैये नेताओं को बकायदा एंड्रायड मोबाइल और नेटपैक से लैश कर रखा है। इसका सारा खर्च अपने ऊपर ले लिया है। साथ में जेबखर्ची भी दी जा रही है। इन नेताओं का बस केवल एक ही काम है। मोबाइल की मदद से सोशल मीडिया पर प्रचार करना है। इस चक्कर में बेकार घूम रहे छुटभैया नेताओं की कमाई भी हो जा रही है। प्रत्याशियों का प्रचार भी हो जा रहा है।