{"_id":"57bc94444f1c1b2926d4fcd2","slug":"vrat-of-lalhee-chath","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की सलामती को रखा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की सलामती को रखा व्रत
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुत्र की लंबी उम्र के लिए माताओं ने मगंलवार को ललई छठ (हलषष्ठी) का व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। घर के आंगन में कुश और ढाक लगाकर महिलाओं ने पूड़ी, दही, पसड़ी के चावल से गौर-गणेश की विधि-विधान से पूजा कर लाल के सलामत रहने की कामना की।
जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों की महिलाओं ने मंगलवार सुबह से ही जुटीं माताओं ने पकवान बनाने के बाद दोपहर में पूजा-अर्चना को अंतिम रूप दिया। गांव की महिलाओं ने पूजा स्थल पर बने गंगासागर से अपने बेटों के चेहरों को धुला और पीठ पर हल्दी से सने हाथ के पंजे की छापा लगाकर लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया। माताओं ने उनके दीघार्यु होने के लिए गंगाजल का छिड़काव भी किया। अधिकांश स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर पूजन का महत्व बताया। इस मौके पर महिलाओं ने मंगलगीत प्रस्तुत कर खुशी का इजहार किया।