फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Votes will be cast at 18 centers for MLC in the district

जिले में एमएलसी के लिए 18 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

Sun, 13 Mar 2022 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Votes will be cast at 18 centers for MLC in the district
Votes will be cast at 18 centers for MLC in the district
जिले में एमएलसी के एक पद के लिए 15 मार्च से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। विकास भवन में होने वाले नामांकन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। प्रत्याशी 22 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नौ अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी।
विज्ञापन

पूर्व में एमएलसी चुनाव को लेकर आयोग ने प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। अब नए सिरे से इस चुनाव की तैयारी की गई है। मतदाता सूची फाइनल हो चुकी है। पूर्व में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने नामांकन दाखिल किया था। अब प्रत्याशी 15 मार्च से 22 मार्च तक नामांकन कर सकेंगे। 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 25 मार्च को उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। नौ अप्रैल को मतदान होगा और 12 अप्रैल को मतगणना होगी।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए जिले में 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले के 17 विकास खंड कार्यालयों के साथ ही शहर में जिला पंचायत कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। एडीएम को डीएम ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन कक्ष के बाहर प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एमएलसी चुनाव में प्रधान, बीडीसी सदस्य, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के सभासद, नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पंचायतों के अध्यक्षों के साथ ही ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष मतदान करेंगे।

मतदाता सूची का फिर से होगा सत्यापन
विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए ब्लॉक, नगरीय निकाय व जिला पंचायत से मतदाता सूची तैयार की गई है। नामांकन के साथ ही मतदाता सूची का सत्यापन भी कराया जा रहा है। जिससे पुरानी मतदाता सूची को अपडेट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed