{"_id":"667b40e9add5e02ee0005184","slug":"vomiting-diarrhoea-viral-and-skin-infected-patients-are-increasing-in-the-scorching-heat-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-119456-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तपती गर्मी में बढ़ रहे उल्टी-दस्त, वायरल व त्वचा संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तपती गर्मी में बढ़ रहे उल्टी-दस्त, वायरल व त्वचा संक्रमित मरीज
विज्ञापन
तपती गर्मी में उल्टी-दस्त, वायरल और त्वचा का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में जुकाम, बुखार, पेट दर्द के साथ ही त्वचा संक्रमित मरीजों की भीड़ रही। बच्चे भी त्वचा रोग से परेशान हैं। ओपीडी में भी मरीजों व तीमारदारों की लंबी कतार रही।
मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को डायरिया, वायरल व त्वचा संक्रमित 155 मरीज पहुंचे। जबकि ओपीडी में 1,455 लोगों ने पंजीयन कराया। वहीं बाल रोग विभाग 205 बच्चों का पंजीयन हुआ। इनमें से त्वचा व वायरल संक्रमण से पीड़ित 85 बच्चे थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ़ अनिल कुमार ने बताया कि तापमान में बदलाव से बच्चों के साथ बड़ों में भी उल्टी-दस्त, वायरल व त्वचा संक्रमण हो रहा है। धूप और गर्मी से बचाव की जरूरत है। सड़क पर उड़ती धूल, पसीने के साथ त्वचा पर इकट्ठा होकर एलर्जी का कारण बनते हैं। शरीर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। सीएमएम डॉ़ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि उमसभरी गर्मी से त्वचा रोग के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
ओपीडी में पंजीयन
20 जून-1,347
21 जून-1,420
22 जून-1,273
24 जून-1,642
25 जून-1,455