फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Virendra Sonkar's skeleton was found near Anjani bridge

Pratapgarh News: वीरेंद्र सोनकर का ही था अंजनी पुल के करीब मिला कंकाल

Tue, 22 Nov 2022 11:55 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Virendra Sonkar's skeleton was found near Anjani bridge
Virendra Sonkar's skeleton was found near Anjani bridge
कुंडा कोतवाली के अंजनी पुल के करीब मिला कंकाल गायब वीरेंद्र सोनकर का निकला। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद लालगंज पुलिस मामले की छानबीन फिर से शुरू कर दी। जबकि पहले ही पिता गायब वीरेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाता रहा। मगर पुलिस उसकी फरियाद अनसुनी करती रही।
विज्ञापन

कुंडा के बाबूपुर कनावा गांव निवासी राजेंद्र सोनकर का बेटा वीरेंद्र सोनकर (32) रानीगंज कैथौला लालगंज में आम की बाग की रखवाली करता था। 27 सितंबर 2021 को संदिग्ध परिस्थितियों में वीरेंद्र गायब हो गया था। बेटे के गायब होने से पिता राजेंद्र खोजबीन करने लगा। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला तो लालगंज कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। कुंडा कोतवाली के अंजनी पुल के निकट बकुलाही नदी में नौ मार्च 2022 को ग्रामीणों ने एक कंकाल देखा।
विज्ञापन

जानकारी के बाद गायब वीरेंद्र के परिजन मौके पर पहुंचे। चप्पल व कपड़े से कंकाल वीरेंद्र का होने दावा करने लगे। मगर पुलिस मानने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेंद्र बेटे की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की फरियाद करता रहा। मगर पुलिस पहले अनसुनी करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के जाम लगाने के बाद पुलिस कंकाल का सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भोपाल लैब भेजा था। लालगंज पुलिस ने 12 मार्च को राजेंद्र की तहरीर पर गांव के ही विनोद कुुमार सोनकर, संजय कुमार सोनकर व सत्येंद्र कुमार सोनकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था मगर गिरफ्तारी नहीं की। डीएनए रिपोर्ट में कंकाल वीरेंद्र का ही बताया गया। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद पत्नी का बयान दर्ज करने के बाद आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed