फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villages will be developed on the lines of one theme, one gram panchayat

Pratapgarh News: एक थीम, एक ग्राम पंचायत की तर्ज पर होगा गांवों का विकास

Mon, 08 May 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 08 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villages will be developed on the lines of one theme, one gram panchayat
पैसा - फोटो : Today City

वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए शासन की ओर से इस बार थीम निर्धारित की गई है। इन नौ थीमों में से प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक थीम के आधार पर कार्य योजना तैयार करनी होगी। थीम के आधार पर ही 50 फीसदी कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ग्राम पंचायतों में अब ग्राम प्रधान पंचायत निधि की धनराशि निर्धारित थीम के अनुसार ही खर्च कर सकेगा। सरकारी विभागों को भी थीम के अनुसार इन ग्राम पंचायतों में कार्य करना होगा। जिले में 1148 ग्राम पंचायतें हैं।

विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए शासन की ओर से पंचायत निधि में धनराशि भेजी जाती है। ग्राम पंचायतों में प्रति हजार की आबादी पर 7-8 लाख रुपये की धनराशि पंचायत निधि के तौर पर दी जाती है। पंचायत निधि से गांव में विभिन्न विकास कार्य कराए जाते हैं, लेकिन इस धनराशि से होने वाला विकास सतह पर दिखाई नहीं देता है।

विज्ञापन

जिले में अभी भी कई गांव ऐसे हैं, जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। अब वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायतों द्वारा जो भी काम किए जाएंगे, उसके लिए एक थीम का निर्धारण करना होगा। निर्धारित की गई थीम पर 50 फीसदी पंचायत निधि की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा अन्य किसी मद में पंचायत निधि की धनराशि का भुगतान नहीं होगा। पंचायत विभाग के पोर्टल पर थीम के तहत दिखने वाले कार्य ही ग्राम पंचायतें संपादित करेंगी। इस नई पहल में जनपद स्तरीय विभाग का भी सहयोग मिलेगा। वह अपनी कार्य योजनाएं पंचायती राज विभाग को भेजेंगे।


शासन ने नौ थीम निर्धारित की है। इसके अनुसार ही ग्राम पंचायतों द्वारा पंचायत निधि की धनराशि खर्च की जाएगी। पेयजल व स्वच्छता की थीम पर पूर्व से ही केंद्र सरकार के द्वारा सहायता राशि दी जाती है। इस कारण से इन दो थीमों का ग्राम पंचायतें चयन नहीं करेंगी। - रविशंकर द्घिवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed