फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Villagers protested against officials involved in corruption by playing a plate

थाली बजाकर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार में शामिल अफसरों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 05 Jan 2021 12:56 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against officials involved in corruption by playing a plate
विकास भवन गेट पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मंगरौरा के पूरब पट्टी से आये ग्रामीण। - फोटो : PRATAPGARH
मंगरौरा विकास खंड के पूरबपट्टी गांव से आए ग्रामीणों ने सोमवार को विकास भवन में प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार में शामिल पीडी और डीपीआरओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाली बजाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे प्रधान और सचिव को परियोजना निदेशक बचा रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों के पहुंचने के पहले ही प्रभारी डीएम और सीडीओ विकास भवन से निकल चुके थे।
विज्ञापन

मंगरौरा विकास खंड के पूरबपट्टी गांव से आए इंद्र बहादुर सिंह, राधेश्याम सिंह, लाल बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, दीपक सिंह, श्यामलाल, राजकुमार, राम मिलन माता प्रसाद वर्मा सहित लगभग तीन दर्जन महिलाओं ने सोमवार को विकास भवन पहुंचकर प्रधान और सचिव पर लाखों रुपये के घपले का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि अनियमितता की जांच पीडी और डीपीआरओ को मिली थी, मगर उन्होंने मोटी रकम लेकर आरोपियों को क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन

महिलाओं और पुरुषों का आरोप था कि पीडी मंगरौरा ब्लाक में बीडीओ के पद पर रह चुके हैं, जो सिर्फ कमीशन खोजते हैं। ऐसेे अफसरों के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक न्याय नहीं मिलेगा। ग्रामीणों ने थाली बजाकर प्रधान की अनियमितताओं की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। डीडीओ और कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने रुपये वसूले, मगर नहीं दिया आवास
मानधाता विकास खंड के उड़ी की डीह गांव से आए ग्रामीणों ने प्रधान पर आवास और हैंडपंप के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया है। पूनम, उसरहिन, शांति, अरुणा, मीना, सूर्यकली, सुशीला, चमेला, चंपा, सोनी सहित लगभग दो दर्जन महिलाओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि प्रधान ने आवास और हैंडपंप के लिए रुपये लिए, मगर अभी तक आवास नहीं मिला है। महिलाओं ने प्रभारी डीएम को शिकायती पत्र देकर रुपये वापस दिलाने और मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed