{"_id":"6114105e8ebc3efcd0626334","slug":"villager-hanged-himself-for-not-getting-justice-pratapgarh-news-ald3131616191","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ न मिलने पर ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसाफ न मिलने पर ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान
Thu, 12 Aug 2021 07:26 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:26 PM IST
सार
इसकी जानकारी परिवार के लोगों को बुधवार की सुबह हुई। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
fasi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंसाफ न मिलने से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों को रो-रो कर बुरा हाल है। नगर कोतवाली के कमईपुर निवासी नन्हकू पटेल (55) का जमीन के मामले को लेकर पड़ोसियों व सगे भाई से विवाद था। मंगलवार की रात नन्हकू ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी।
इसकी जानकारी परिवार के लोगों को बुधवार की सुबह हुई। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार नन्हकू के पास रहने के लिए घर नहीं है। उसने दूसरों से कर्ज लेकर घर बनाने के लिए निर्माण सामग्री मंगाई थी।
घर बनाने के लिए नींव की खुदाई करने लगा तो पड़ोसियों के साथ भाई ने रोक दिया। शिकायत के बाद पहुंची भुपियामऊ चौकी की पुलिस ने काम बंद करा दिया। नन्हकू ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई, मगर उसकी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। जिस वजह से वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
इंसाफ न मिलने पर उसने खुदकुशी का रास्ता अपना लिया। उधार सामग्री देने वाले आए दिन रुपये मांग रहे थे। वह भुपियामऊ पुलिस से काफी परेशान था। उसकी तीन बेटियां हैं। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि मृतक का अपने भाई से जमीन को लेकर विवाद था। चूंकि वाद एसडीएम सदर न्यायालय में विचाराधीन था। इसलिए पुलिस अनुपालन कराने गई थी।