{"_id":"5f592bf18ebc3e446b441211","slug":"village-secretary-and-accountant-will-sit-regularly-in-the-panchayat-building-pratapgarh-news-ald2858617108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन में नियमित बैठेंगे ग्राम सचिव व लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन में नियमित बैठेंगे ग्राम सचिव व लेखपाल
विज्ञापन
प्रतापगढ़। ग्रामीण इलाकों में सचिव व लेखपाल को ढूंढ़ने के लिए अब भटकना नहीं होगा। उन्हें नियमित गांव में हाजिरी लगानी होगी। ग्राम पंचायत भवन में नियमित रूप से बैठकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करना होगा। इसकी रिपोर्ट भी तहसील प्रशासन को देनी होगी। इससे ग्रामीणों को अब तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों के चक्कर नहीं काटना पड़ेंगे।
जिले में कुल 1207 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के अलावा राजस्व से जुड़े मामलों में लेखपाल व सचिव की अहम भूमिका होती है। जाति, निवास, आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन होता है। इसके बाद लेखपाल इसका भौतिक सत्यापन करते हैं। उनके सत्यापन के बाद ही सर्टिफिकेट जारी होता है। इसके अलावा जमीन संबंधी मामलों के साथ ही विकास आदि के कार्यों में सचिव की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
अक्सर सचिव और लेखपालों के ग्राम पंचायतों में मौजूद न होने की शिकायतें मिलती रहती हैं। ग्रामीणों को उन्हें ढूंढना पड़ता है। नियमानुसार उन्हें गांव में रहना चाहिए, मगर वे फील्ड में होने के बहाना बनाकर अपने कार्य में जुटे रहते हैं। उनके दर्शन सिर्फ सप्ताह में एक बार ही हो पाते हैं। वह भी तहसील दिवस में। लोगों की समस्याओं को देखते हुए शासन ने अब लेखपालों और सचिवों को नियमित रूप से ग्राम पंचायत भवन में बैठने का निर्देश दिया है। एसडीएम रानीगंज राहुल कुमार ने बताया कि लेखपाल व सचिवों को हर दिन गांव में बैठकर लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए कहा गया है।